Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.
Search This Blog
UP में SP, BSP और कांग्रेस की चुनौती से निपटने के लिए BJP का इन 130 सीटों का
गेमप्लान
नई दिल्ली: 2019 के लोकसभा चुनावों के मद्देनजर यूपी में सपा, बसपा, कांग्रेस और रालोद की बढ़ती जुगलबंदी के बीच राजनीतिक विश्लेषक अनुमान लगा रहे हैं कि बदलती परिस्थितियों में बीजेपी के लिए यहां से पिछले बार जैसा प्रदर्शन दोहराना आसान नहीं होगा. 2014 लोकसभा चुनाव में राज्य की 80 लोकसभा सीटों में से बीजेपी ने सहयोगी अपना दल के साथ 73 सीटें जीती थीं. हालांकि बीजेपी यह दावा कर रही है कि यूपी में विपक्षी एकजुटता के बावजूद उसको नुकसान नहीं होगा लेकिन इसके साथ ही संभावित नुकसान की स्थिति में पार्टी ने उन क्षेत्रों की तरफ फोकस करना शुरू कर दिया है जहां पिछली बार बीजेपी को ज्यादा सफलता नहीं मिली है.
इस कड़ी में द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी ने पांच दक्षिणी राज्यों आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल एवं केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी की कुल 130 सीटों पर निगाहें जमा दी हैं. रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी ने इन राज्यों में व्यवहारिक नीति को अपनाते हुए गठबंधन साथियों की तलाश शुरू कर दी है. दरअसल 2014 के आम चुनाव में बीजेपी को इन राज्यों की 130 सीटों में से केवल 20 पर ही कामयाबी मिली थी. दूसरी बात यह है कि कांग्रेस की इन राज्यों में स्थिति बहुत बेहतर नहीं है. इन परिस्थितयों के मद्देनजर बीजेपी इस बार इन जगहों पर अपने लिए बड़ी संभावनाएं देख रही है.
आंध प्रदेश आंध्र प्रदेश में अभी तक तेलुगु देसम पार्टी (टीडीपी), बीजेपी के साथ थी लेकिन राज्य के विशेष राज्य के दर्जे के मुद्दे पर उसने केंद्र का साथ छोड़ दिया. राज्य में विपक्षी वाईएसआर कांग्रेस भी इस मुद्दे पर केंद्र के खिलाफ हमलावर रुख अपनाए हुए है. ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि यहां के छोटे क्षेत्रीय दलों के साथ बीजेपी गठबंधन कर सकती है. पिछले लोकसभा चुनावों में बीजेपी को दक्षिण भारतीय राज्यों में खास सफलता नहीं मिली.(फाइल फोटो) कर्नाटक कर्नाटक राज्य विधानसभा चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के बावजूद पार्टी बहुमत लायक आंकड़े नहीं जुटा सकी. लिहाजा पार्टी को विपक्ष में बैठना पड़ा और कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार सत्ता में आ गई. लेकिन इस गठबंधन सरकार में चल रही अंदरूनी खींचतान को बीजेपी लोकसभा चुनावों में अपने लिए फायदेमंद मान रही है. पिछले बार भी बीजेपी को कर्नाटक में सबसे ज्यादा लोकसभा सीटें मिली थीं. जयललिता और करुणानिधि के निधन के बाद राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक क्रमश: अन्नाडीएमके और डीएमके की सियासी स्थिति कमजोर पड़ी है.(फाइल फोटो) तमिलनाडु डीएमके प्रमुख एम करुणानिधि और अन्नाडीएमके प्रमुख जयललिता के निधन के बाद दोनों ही प्रमुख क्षेत्रीय दल कमजोर पड़े हैं. रजनीकांत और कमल हासन जैसे अभिनेता सियासी सीन में उभर रहे हैं. इन बदलती परिस्थितियों में राज्य की 39 लोकसभा सीटों के मद्देनजर बीजेपी यहां सामाजिक-राजनीतिक गठजोड़ बनाकर उभरने के मूड में है. हालांकि दोनों ही दलों के साथ बीजेपी के हालिया रिश्ते मधुर दिखते हैं. जब एम करुणानिधि बीमार थे, तब पीएम मोदी उनको देखने गए थे. करुणानिधि के निधन के बाद भी उनको श्रद्धांजलि देने गए थे. इसी तरह अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद डीएमके के कार्यकारी अध्यक्ष एमके स्टालिन और सांसद के कनिमोझी दिल्ली में उनको श्रद्धांजलि देने आए थे. इन सबके सियासी संकेत निकाले जा रहे हैं.
केरल और तेलंगाना केरल विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने अपने वोट शेयर को तो बढ़ाया लेकिन कोई बड़ा चुनावी परिणाम हासिल नहीं कर सकी. उसके बाद हालिया बाढ़ की पृष्ठभूमि में उपजे सियासी विवाद के कारण बीजेपी की स्थिति बहुत सुदृढ़ तो नहीं दिखती लेकिन पार्टी का मानना है कि इन तात्कालिक घटनाओं का पार्टी की भविष्य की रणनीति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. इसी तरह तेलंगाना को लेकर भी बीजेपी अभी अनिश्चय की स्थिति में है लेकिन पार्टी का दावा है कि वह के चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ टीआरएस का विकल्प बनकर उभरेगी. हालांकि हालिया राज्यसभा उपसभापति चुनाव के बाद बीजेपी के साथ टीआरएस के रिश्तों में गर्मजोशी देखने को मिली है. इसी तरह ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजेडी नेता नवीन पटनायक ने भी राज्यसभा उपसभापति चुनाव में एनडीए का साथ देकर नए किस्म के सियासी संकेत दिए हैं.
नई दिल्ली : भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...
पटना : लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'
वाराणसी: भारतीय हॉकी टीम को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...
Comments
Post a Comment