Skip to main content

मिशन 2019: युवा वोटरों के लिए BJP का 'खास' प्‍लान, हर बूथ पर उतारेगी 5 साइबर योद्धा

नई दिल्‍ली: अगले साल होने जा रहे लोकसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने सूचना प्रौद्योगिकी प्लेटफार्म और सोशल मीडिया पर विपक्ष के हमले का जवाब देने के लिए किलेबंदी की है. पार्टी की ‘साइबर सेना’ हर मतदान केंद्र (बूथ) पर पांच लोगों तक पहुंच बनाकर विपक्ष के दुष्प्रचार के खिलाफ बीजेपी की उपलब्धियों की तथ्यात्मक तस्वीर पेश करेगी.

बीजेपी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि आज के सूचना क्रांति के युग में सूचना प्रौद्योगिकी प्लेटफार्म, सोशल मीडिया का प्रभाव किसी से छिपा नहीं है. आने वाले चुनाव में काफी संख्या में युवा पहली बार वोट डालेंगे. देश के दूरदराज के क्षेत्रों में भी लोग सोशल मीडिया से जुड़े हैं. उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे में पार्टी दूरदराज के क्षेत्रों में सूचना प्रौद्योगकी प्लेटफार्म के जरिये जन जन तक सरकार के कार्यों की सही तस्वीर पेश करेगी.’’

बीजेपी की साइबर सेना विपक्षी दलों के आरोपों का जवाब देने के लिए विशेष रूप से काम कर रही है. इसके लिए विभिन्न विषयों पर डाटा बैंक तैयार किया जा रहा है ताकि, आरोपों का जवाब तथ्य और आंकड़ों के साथ दिया जा सके. पार्टी की सोशल मीडिया टीम तीन स्तरों पर काम कर रही है. एक समूह प्रिंट मीडिया पर ध्यान देगा और बीजेपी के खिलाफ प्रचार पर नजर रखेगा.

एक दल भाजपा के खिलाफ दुष्प्रचार का मुकाबला करने के लिये जवाबी रिपोर्ट तैयार करेगा. बीजेपी की ओर से विपक्ष के दुष्प्रचार के खिलाफ प्रत्येक मतदान केंद्र (बूथ) पर पांच चुने गए लोगों को जवाबी रिपोर्ट एवं पार्टी से जुड़े तथ्यात्मक आंकड़ों वाले संदेश भेजे जायेंगे. इन पांच लोगों को प्रतिदिन बीजेपी का बुलेटिन भेजा जायेगा. ये लोग स्मार्ट फोन से लैस होंगे और सोशल मीडिया पर सक्रिय होंगे. पार्टी के साइबर कार्यकर्ताओं से बड़े नेताओं के रुख का प्रचार सोशल मीडिया के माध्यम से करने को कहा गया है. इसके लिये पार्टी सोशल मीडिया पर काम करने के लिए बड़ी टीम तैयार की जा रही है.
amit shah
कुछ समय पहले बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह ने 300 ऐसे कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था जिन्हें सोशल मीडिया पर 10 हजार से अधिक लोग फॉलो करते हैं.(फाइल फोटो)

अमित शाह का देशव्‍यापी दौरा
इस सिलसिले में स्वयं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अपनी देशव्यापी यात्रा के दौरान हर प्रदेश में पार्टी के आईटी प्रकोष्ट के लोगों एवं कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं. कुछ समय पहले अमित शाह ने 300 ऐसे कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था जिन्हें सोशल मीडिया पर 10 हजार से अधिक लोग फॉलो करते हैं. उन्होंने कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार द्वारा जनता के हित में उठाये गए कदमों की सूचना फैलाने की सलाह दी है.

क्षेत्रवार साइबर विशेषज्ञों की टीम
वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया की भूमिका के महत्व को देखते हुए अपनी रणनीति के तहत भाजपा ने क्षेत्रवार साइबर विशेषज्ञों की टीम तैयार की है और इसका विस्तार किया जा रहा है. भाजपा की आईटी टीम से पीएम नरेंद्र मोदी सरकार और पूर्ववर्ती मनमोहन सिंह सरकार की योजनाओं से जुड़े सभी पहलुओं का तुलनात्मक विवरण तैयार करने और उसके निष्कर्ष पर विशेष रूप से ध्यान देने को कहा गया है. पार्टी इसके जरिये कांग्रेस नीत संप्रग सरकार और राजग सरकार के कार्यों को तुलात्मक स्वरूप में लोगों तक पहुंचाना चाहती है.

अलग-अलग योजनाओं के तुलनात्मक अध्ययन का जिम्मा अलग-अलग टोलियों को सौंपा गया है. इन सभी टोलियों द्वारा तैयार किए गए आंकड़े केंद्रीय टीम को सौंपे जा रहे हैं. उसके आधार पर सार तैयार किया जा रहा है. इसके बाद उन टोलियों की जिम्मेदारी होगी कि वे उन तथ्यों से प्रत्येक जन को अवगत कराने के लिए एक-एक दरवाजे पर दस्तक दें.

भाजपा ने समाज के हर तबके और हर उम्र के लोगों के बीच अपने आधार को मजबूत बढ़ाने के लिये शक्ति केंद्रों की स्थापना की है. इन शक्ति केन्द्रों के प्रमुखों के जिम्‍मे पांच से सात बूथ हैं. पार्टी सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिये सरकार की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दे रही है. भाजपा ने नमो ऐप से बूथ स्तर तक पार्टी कार्यकर्ताओं को जोड़ने की पहल की है. कॉलेजों एवं विभिन्न शैक्षिक संस्थानों में अभियान चलाकर इससे युवाओं को जोड़ने की ‘सेल्फी विद कैम्पस’ योजना बनाई गई है. कई प्रदेशों में ‘चलो पंचायत’ कार्यक्रम भी शुरू किया गया है.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...