बेंगलुरु : कर्नाटक में 31 अगस्त को हुए 102 शहरी स्थानीय निकायों के लिए चुनाव की मतगणना आज यानी सोमवार को सुबह से शुरू हो गई है. इन चुनाव के परिणाम सोमवार रात तक या मंगलवार को घोषित किए जा सकते हैं. इसमें अब तक कुल 2709 सीटों में से 2454 सीटों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं. इसके अनुसार बीजेपी को कर्नाटक निकाय चुनावों में झटका लग सकता है. क्योंकि कांग्रेस ने अब तक 913 सीटें जीत ली हैं. वहीं बीजेपी ने अब तक 855 सीटों पर ही विजय हासिल की है.
31 अगस्त को हुए इन चुनाव में कुल 8,340 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई है. शहरी निकाय चुनावों में कांग्रेस के 2,306, बीजेपी के 2,203 और जेडी-एस के 1,397 उम्मीदवार मैदान में हैं. इनके अलावा 814 उम्मीदवार शहर निगमों में चुनाव लड़ रहे हैं. इनमें कांग्रेस के 135, बीजेपी के 130 और जेडी-एस के 129 उम्मीदवार शामिल हैं. सोमवार को हो रही मतगणना में जेडीएस ने 330 सीटें जीती है. वहीं निर्दलीय उम्मीदवारों ने अब तक 277 सीटें जीती हैं.

Comments
Post a Comment