Skip to main content

'मन की बात' में बोले पीएम मोदी, 'टैक्स प्रणाली में सुधार लाने में वक्त लगता है'

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेडियो पर मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित कर रहे हैं. रेडियो पर मन की बात कार्यक्रम के 45वें संस्करण में प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा, 'बेंगलुरु में ऐतिहासिक टेस्ट मैच भारत-पाकिस्तान के बीच हुआ वह यादगार था. अफगानिस्तान के खिलाड़ी राशिद खान सारी दुनिया के सामने अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन की खास बातें..

-एक देश एक टैक्स यानि की जीएसटी को एक साल पूरे होने जा रहे हैं. जो कल तक लोगों का सपना था आज हकीकत में परिवर्तित हो चुका है.

-दिल्ली के रोहिणी के श्रीमान रमण कुमार ने नरेंद्र मोदी ऐप पर लिखा है कि आगामी 6 जुलाई को डॉ श्मामा प्रसाद मुखर्जी का जन्मदिन हैं. इसलिए उनकी बात को मानते हुए मैं इस कार्यक्रम में जरिए सभी देशवासियों को बताना चाहूंगा की श्यामा प्रसाद मुखर्जी की सबसे महत्वपू्ण बात थी कि वो भारत की अखंडता और एकता के लिए काम करते थे.

-मुझे खुशी इस बात की है इस पूरे कार्यक्रम में सरकार की सफलता से ज़्यादा सामान्य मानवी (मानव) की सफलता की बातें देश की शक्ति, नए भारत के सपनों की शक्ति, नए भारत के संकल्प की शक्ति को मैं अनुभव कर रहा था.

-2019 में पंजाब के जलियांवाला बाग में हुई भयावह घटना के 100 साल पूरे होने जा रहा है. इस घटना ने मानवता को शर्मशार किया था. 1919 को 13 अप्रैल के दिन हुई इस घटना को कौन भूल सकता है, जब सत्ता का गलत इस्तेमाल करते हुए क्रूरता की सारी हदें पार हुई थीं.

-भारत और अफगानिस्तान के खिलाड़ियों को मेरी शुभकामनाएं है कि वो ऐसे ही स्पिरिट के साथ खेलेंगे भी और खिलेंगे भी.

-मन की बात में पीएम मोदी ने किया डॉक्टर दिवस का जिक्र, कहा- 'डॉक्टरों के पास स्वस्थ जीवन जीने का अनुभव'

-21 जून को चौथे विश्व योग दिवस पर पूरा देश  गौरवान्ति हुआ है, जब जल-थल और नभ सैनिकों ने योग का अभ्यास किया. मिसाल है कि भारतीय नौसैनिकों ने पनडुब्बी के अंदर और सियाचीन में बर्फीले पहाड़ों पर योग का अभ्यास किया.

-1 जुलाई को डॉक्टर दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं. डॉक्टरों के पास ना सिर्फ लोगों को स्वस्थ रखने का, बल्कि खुद स्वस्थ जीवन जीने का अनुभव है. मां हमें जन्म देती है, लेकिन डॉक्टर हमें दोबारा जीवन देते हैं.

-कबीर दास जी ने अपना आखिरी वक्त मगहर में बिताया था. इसलिए मैं 28 जून को गोरखपुर के साथ मगहर जाउंगा और वहां की खास बातों को जानने की कोशिश करूंगा.

-भारत के समृद्ध इतिहास में ऐसा कोई महीना नहीं रहा है, जब कोई ऐतिहासिक घटना घटित ना हुई हो. भारत के पास हर स्थान में अपनी एक विरासत है.

पिछले संस्करण में हुई थी पर्यावरण पर चर्चा
मन की बात के 44वें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण के मुद्दे पर बात की थी. उन्होंने कहा था कि फिट इंडिया, पर्यावरण और योग पर बात की. पीएम मोदी ने कहा कि 'भारत की 6 बेटियां 250 से भी ज़्यादा दिन ‘नाविका सागर परिक्रमा’ को INSV तारिणी में पूरी दुनिया की सैर कर 21 मई को भारत लौटीं.

भारत की इन बेटियां ने विभिन्न महासागरों और कई समुद्रों में यात्रा करते हुए लगभग 22,000 nautical miles की दूरी तय की. यह विश्व में अपने आप में एक पहली घटना थी. गत बुधवार (23 मई) को मुझे सभी बेटियों से मिलने और उनके अनुभव सुनने का अवसर मिला.'

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...