Skip to main content

ईद नहीं मनाएगा यूपी शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड, पाक की ना'पाक' हरकत का करेंगे विरोध

ई दिल्ली/लखनऊ: देशभर में जहां ईद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है, वहीं उत्तर प्रदेश में शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने ईद न मनाने का एलान किया है. इसके लिए वक्फ बोर्ड ने ईद की छुट्टी भी रद्द कर दी है. शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने ये फैसला सैनिकों की शहादत के विरोध में लिया गया है. जानकारी के मुताबिक, शनिवार (16 जून) को दोपहर करीब एक बजे बोर्ड के दफ्तर में कर्मचारी और बोर्ड के सदस्य पाकिस्तान का झंडा जलाकर विरोध जताएंगे.

पाक की ना'पाक' हरकत का विरोध
बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी के मुताबिक, पाकिस्तान द्वारा भारतीय सैनिकों की कायरता पूर्वक हत्या कराए जाने के विरोध में ये फैसला लिया गया है. सचिव का कहना है कि बोर्ड के कर्मचारी शनिवार को ईद नहीं मनाएंगे. उन्होंने कहा कि कर्मचारी और बोर्ड के सदस्य बोर्ड के दफ्तर में ही पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे.

त्योहार से पहले मचाई तबाही
रमजान के महीने में आतंकियों ने एक बार फिर अपने नापाक इरादे को अंजाम दिया है. जम्मू कश्मीर के पुलवामा से अगवा किए गए भारतीय सेना के जवान औरंगजेब की आतंकियों ने हत्या कर दी है. सेना के जवान औरंगजेब का शव पुलवामा के गूसो इलाके में मिला है. सेना का जवान औरंगजेब ईद मनाने अपने घर जा रहा था, उसी वक्त आतंकियों ने उसे अगवा कर लिया था. वहीं, जम्मू कश्मीर में वरिष्ठ पत्रकार और राइजिंग कश्मीर के संपादक शुजात बुखारी और उनके पीएसओ की गुरुवार (14 जून) को अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. ये हमला श्रीनगर में उनके ऑफिस के बाहर हुआ. इसके साथ ही पाकिस्तान लगातार सीजफायर का उल्लघंन कर हमारे भारतीय सैनिकों को निशाना बना रहा है.

ये भी पढ़ें: राइजिंग कश्मीर के संपादक शुजात बुखारी की श्रीनगर में गोली मारकर हत्या

पाकिस्‍तान भूला अपना वादा
तीन जून को पाकिस्‍तान की तरफ से हुई फायरिंग का बीएसएफ ने मुंहतोड़ जवाब दिया था. बीएसएफ की गोलीबारी से पाकिस्‍तानी रेंजर्स इस तरह घबरा गए थे कि उन्‍होंने आनन-फानन ब्रिगेडियर अमजद हुसैन को बातचीत के लिए भेज दिया था. 4 जून को सेक्‍टर कमांडर लेबल की हुई इस बैठक में बीएसएफ के डीआईजी पीएस धीमान और रेंजर्स के ब्रिगेडियर अमजद हुसैन के बीच करीब एक घंटे तक चर्चा हुई थी. चर्चा के दौरान पाक बिग्रेडियर अहमद हुसैन ने वादा किया था कि पाकिस्‍तान की तरफ से अब के बाद गोलीबारी की शुरूआत नहीं की जाएगी. मीटिंग में यह भी तय हुआ था कि 21 जून को बीएसएफ और पाक रेंजर्स की सेक्‍टर कमांडर लेबल की वार्ता पर भी सहमति हुई थी.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...