Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.
Search This Blog
बिहार: BJP का 20-20 फॉर्मूला क्या वाकई नीतीश कुमार को मंजूर होगा?
नई दिल्ली: 2019 लोकसभा चुनावों के मद्देनजर बिहार में सीटों के बंटवारे को लेकर सत्तारूढ़ एनडीए में मची खींचतान और नीतीश कुमार की जेडीयू के दांवपेंच के बीच पहली बार बीजेपी ने अपनी रहस्यमयी चुप्पी तोड़ी है. सूत्रों से खबर आ रही है कि बीजेपी ने यहां की 40 लोकसभा सीटों को लेकर 20-20 फॉर्मूला अपनाने का फैसला किया है. इसके तहत 20 सीटों पर बीजेपी लड़ेगी और बाकी 20 जेडीयू के लिए छोड़ देगी. सूत्रों के मुताबिक जेडीयू के कोटे से ही पांच सीटें रामविलास पासवान की लोजपा, दो सीटें उपेंद्र कुशवाहा की रालोसपा और बची एक सीट से रालोसपा के निलंबित सांसद अरुण कुमार को मैदान में उतारा जाएगा.
'जिसकी जितनी भागीदारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी' बीजेपी ने दरअसल यह फॉर्मूला 2014 लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए बनाया है. इसके तहत जिसकी जितनी भागीदारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी का फॉर्मूला बीजेपी अपनाने पर जोर दे रही है. 2014 के लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार, बीजेपी के साथ नहीं थे. बीजेपी के साथ लोजपा और रालोसपा थे. उसमें बीजेपी ने 22 सीटें, लोजपा ने छह सीटें, रालोसपा ने 3 सीटें जीती थीं. इस तरह कुल मिलाकर एनडीए को 31 सीटें मिली थीं. नीतीश कुमार की जेडीयू अकेले दम पर चुनाव में उतरी थी और उसको महज दो सीटों से संतोष करना पड़ा था.
दांवपेंच अब असली मुश्किल यहीं से शुरू होती है. ऐसा इसलिए क्योंकि जेडीयू पहले ही यह ऐलान कर चुकी है कि बिहार में एनडीए के नेता नीतीश कुमार हैं. इसलिए बिहार में दोनों दलों के गठबंधन में जेडीयू विधानसभा सीटों और नीतीश कुमार की छवि के कारण बड़े भाई की भूमिका में है. इसी आधार पर तीन जून को जदयू प्रवक्ता अजय आलोक ने ऐलान करते हुए कहा था कि बिहार में उनकी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी है. इसलिए जेडीयू 25 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और बीजेपी 15 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी. जेडीयू ने 2014 के चुनावी अंकगणित को इस आधार पर भी खारिज कर दिया था क्योंकि उसमें जदयू शामिल नहीं थी. बड़ा सवाल यह है कि 25 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कहने वाली जेडीयू क्या 12 सीटों से संतोष करेगी? (फाइल फोटो) जेडीयू इस संबंध में 2009 के चुनावी फॉर्मूले को अपनाने पर जोर दे रही है क्योंकि उस दौरान दोनों दल साथ थे. अब यदि बीजेपी का यह फॉर्मूला तय हो जाता है तो इन परिस्थितियों में बीजेपी से कम सीटों पर चुनावी मैदान में उतरने से जेडीयू की बड़े भाई की भूमिका को नुकसान पहुंचेगा. नीतीश कुमार की छवि को नुकसान पहुंच सकता है. ऐसे में बड़ा सवाल उठता है कि 25 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली जेडीयू क्या 12 सीटों पर संतोष करेगी?
सहयोगियों का संकट दूसरी बात यह है कि बीजेपी को इस फॉर्मूले में कोई नुकसान नहीं है. ऐसा इसलिए क्योंकि पिछली बार जीती गई 22 में से दो सीटों का त्याग करने पर उसे कोई आपत्ति नहीं है. दरअसल इनमें से एक सीट पटना साहिब से शत्रुघ्न सिन्हा जीते थे और दूसरी भागलपुर सीट से कीर्ति आजाद जीते थे. हालिया वर्षों में ये दोनों ही नेता बीजेपी से नाराज चल रहे हैं. इसलिए बीजेपी अबकी बार इन सीटों के लिए अपनी दावेदारी छोड़ सकती है क्योंकि यह लगभग तय माना जा रहा है कि वह यहां से इन नेताओं को टिकट नहीं देगी.
हालांकि बाकी सहयोगियों को पिछली बार जीती गई सीटें देने की बात चल रही है लेकिन यह सर्वविदित है कि रालोसपा नेता उपेंद्र कुशवाहा, बीजेपी की नीतीश कुमार से दोस्ती की वजह से सहज नहीं हैं. उनके ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने का मौका मिलने की स्थिति में राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन में जाने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं. इन बदलती सियासी परिस्थितियों में यह कहा जा सकता है कि बिहार में अभी चुनावी गोटियां पूरी तरह फिट नहीं बैठी हैं क्योंकि ताश के पत्ते अभी फेंटे जाने बाकी हैं.
नई दिल्ली : भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...
पटना : लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'
वाराणसी: भारतीय हॉकी टीम को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...
Comments
Post a Comment