Skip to main content

मत्था देखकर पता चल जाएगा हार्ट अटैक का रिस्क है या नहीं

नई दिल्ली: अगर किसी इंसान के माथे पर उनके उम्र के अनुपात में समय से पहले गहरी झुर्रियां हैं, तो उन्हें दिल की बीमारी होने का खतरा है. हाल में हुए एक अध्ययन में यह तथ्य सामने आया है. फ्रांस के हॉस्पिटैलियर यूनिवर्सिटायर डे टॉउलाउज के एसोसिएट प्रोफेसर योलांडे एस्क्यूरॉल ने कहा कि हमने इस शोध में झुर्रियां को इस तरह के जोखिम होने का सिम्बल बनाया, क्योंकि इस पर किसी की भी आसानी से नजर चली जाती है. महज किसी भी इंसान के चेहरे को देखकर इस जोखिम का अंदाजा लगाया जा सकता है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि जीवनशैली में सुधार और इलाज होने पर इस जोखिम को कम किया जा सकता है.

उन्होंने इससे बचने के सलाह के रूप में कहा कि इंसान को अपनी जीवनशैली और स्वस्थ भोजन पर विशेष ध्यान देना चाहिए. अधिक जोखिम वाले इंसान में पहले ही इसकी पहचान कर लेने से इससे बचा जा सकता है. एस्क्यूरॉल कहते हैं कि निश्चित रूप से अगर आपमें इस तरह का जोखिम है तो आप ब्लड प्रेशर और ब्लड ग्लूकोज की जांच कराएं. लेकिन आपको जीवनशैली से जुड़े कुछ बातों पर भी गौर करना होगा.

चार आयुवर्ग के लोग शामिल हुए
वैसे तो बढ़ती उम्र के साथ हार्ट संबंधी बीमारी का खतरा बढ़ जाता है लेकिन संतुलित लाइफस्टाइल और डॉक्टरी सलाह से इस खतरे को कम किया जा सकता है. सबसे बड़ी चुनौती होती है कि समय से पहले इसकी पहचान कैसे हो. यह अध्ययन 3200 कामकाजी लोगों पर किया गया. इसमें 32, 42, 52 और 62 साल की उम्र के लोगों को शामिल किया गया था, जिसमें डॉक्टरों ने इनके माथे पर झुर्रियों का परीक्षण किया. परीक्षण में शून्य स्कोर का मतलब था कि झुर्रियां नहीं हैं और 3 स्कोर का मतलब था कि काफी गहरी झुर्रियां हैं.

20 साल तक चला अध्ययन
अध्ययन के प्रतिभागियों पर 20 सालों तक निगरानी रखी गई. इस दौरान इनमें से 233 प्रतिभागियों की मौत हो गई. इनमें से 15.2 प्रतिशत लोगों के माथे की झुर्रियों के स्कोर 2 या 3 थे. करीब 6.6 प्रतिशत लोगों के झुर्रियों का स्कोर 1 था और 2.1 प्रतिशत लोगों में झुर्रियां नहीं पाई गईं. अध्ययन में पाया गया कि जिन लोगों का स्कोर 1 था, उनमें शून्य स्कोर वाले लोगों की तुलना में दिल की बीमारी होने का खतरा था.

हर पैमाने को किया शामिल
जिनके स्कोर 2 और 3 थे उनमें दिल की बीमारी होने का खतरा 10 गुणा ज्यादा था. इतने लंबे समय तक हुए इस अध्ययन में शामिल किए गए लोगों की उम्र, लिंग, शिक्षा, धूम्रपान की स्थिति, ब्लड प्रेशर, दिल की धड़कन की गति, डाइबिटीज और वसा के स्तर को शामिल किया गया था. प्रोफेसर कहते हैं कि झुर्रियों का स्कोर अगर अधिक है तो दिल की बीमारी से आपकी मौत का जोखिम अधिक है.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...