Get latest Hindi news (हिंदी न्यूज़) on Zee News, Hindi news tv channel. Read and watch today breaking news in Hindi with live TV news coverage from India and world including Samachar for all the topics such as politics, entertainment, bollywood, cricket, business, sports, health and more.
Search This Blog
दस साल बाद श्रीलंका टीम के पास वेस्टइंडीज में टेस्ट जीतने का मौका
पोर्ट आफ स्पेन : करीब दस साल बाद श्रीलंका क्रिकेट टीम का वेस्टइंडीज दौरा होने जा रहा है. बुधवार को शुरू हो रहे इस दौरे में दोनों देशों के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज होगी. दोनों का इरादा इस दुर्लभ मौके का पूरा फायदा उठाने का होगा. टेस्ट दर्जा मिलने के 36 साल बाद श्रीलंका का यह चौथा कैरेबियाई दौरा है और पहली बार दो से अधिक मैचों की सीरीज खेली जा रही है. श्रीलंका टीम की कमान जहां दिनेश चांडीमल के हाथ में होगी वहीं वेस्टइंडीज टीम की कप्तानी जेसन होल्डर होंगे.
पिछली बार दस साल पहले महेला जयवर्धने की अगुवाई में श्रीलंका ने वेस्टइंडीज में पहली टेस्ट जीत दर्ज की थी. पिछले साल मैचों में श्रीलंका को सिर्फ एक में पराजय का सामना करना पड़ा जब उसे भारत ने हराया. इसके अलावा श्रीलंका ने यूएई में पाकिस्तान को 2-0 से मात दी और बांग्लादेश को भी इसी अंतर से हराया.
वैसे प्रमुख खिलाड़ियों की समस्याओं के कारण श्रीलंका के लिये चुनौती कठिन हो गई है. सलामी बल्लेबाज दिमुथ करूणारत्ने, तेज गेंदबाज दुष्मंता चामीरा और नुवान प्रदीप चोट के कारण बाहर है.
धनंजय डिसिल्वा को पिता की मौत के बाद स्वदेश रुकना पड़ा था उदीयमान बल्लेबाज धनंजय डिसिल्वा को पिता की हत्या के बाद स्वदेश रूकना पड़ा. वेस्टइंडीज रवाना होने से पहले उनके पिता राजनेता रंजन डिसिल्वा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इसके अगले दिन ही टीम को वेस्टइंडीज रवाना होना था. वह पहले मैच में नहीं खेल सकेंगे, लेकिन बाकी दो टेस्ट के लिये उपलब्ध रहेंगे. हालांकि वे धनंजय अपने पिता के अंतिम संस्कार के बाद फिर वेस्टइंडीज दौरे पर राष्ट्रीय टीम के साथ जुड़ गए हैं. श्रीलंका क्रिकेट ने एक बयान में कहा, ‘‘राष्ट्रीय खिलाड़ी धनंजय डिसिल्वा तीन जून को वेस्टइंडीज रवाना हो गए हैं.’’ धनंजय डि सिल्वा श्रीलंका क्रिकेट टीम के अहम बल्लेबाज हैं. (फाइल फोटो) न्यूजीलैंड के खिलाफ दिसंबर में पिछली टेस्ट सीरीज में खराब प्रदर्शन के बावजूद वेस्टइंडीज के चयनकर्ताओं ने अपने खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है.
टीम की घोषणा के समय ही बाहर हो गए थे कई खिलाड़ी इस टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका टीम की घोषणा पिछले महीने के शुरू में ही की गई थी. सलामी बल्लेबाज महेला उदावत्ते की लंबे अंतराल के बाद वापसी हुई थी. वहीं कासुन रजिथा, जैफ्री वेंडरसे और असिथा फर्नाडो को पहली बार टीम में जगह मिली. नए चेहरों को टीम में जगह देने का कारण कई मुख्य खिलाड़ियों को चोटिल होना रहा. नियमित सलामी बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने उंगली में चोट के कारण बाहर हैं. तेज गेंदबाज दुष्मंता चमीरा और नुवान प्रदीप क्रमश: पीठ और मांसपेशियों की समस्या के कारण टीम से बाहर हैं. टीम में एंजेलो मैथ्यूज और सुरंगा लकमल को जगह तो मिली है लेकिन शर्त के साथ.
मुख्य चयनकर्ता ग्रेम लैबरॉय ने कहा था, "मैथ्यूज और लकमल को ज्यादा चोटें नहीं हैं. वे फिट हैं. लेकिन, हमें यह देखना है कि वह मैच के लिए फिट हैं या नहीं. टीम पल्लेकल में अभ्यास करेगी. हम उन्हें 14 मई तक देखेंगे और इसके बाद अंतिम फैसला लेंगे. दोनों अभी लंबी चोट से जूझ कर बाहर आए हैं."
नई दिल्ली : भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...
नई दिल्लीः वजन बढ़ना लोगों की आम परेशानियां हो गई हैं. हालांकि की इसे समय रहते वह कंट्रोल कर सकते हैं. लेकिन वजन बढ़ते समय वह इसे नजरअंदाज कर देते हैं. वहीं, जब वजन उनके लिए मुशीबत बनती है तो इसे घटने के लिए वह काफी मेहनत करते हैं. यही नहीं जिम में जाकर वह घंटो पसीना बहाते हैं. इसके बाद भी जितना वह दिमाग पर कंट्रोल नहीं रखते उससे ज्यादा उन्हें डायट पर कंट्रोल रखना पड़ता है. वजन घटाने के लिए आप घरेलू और आसान तरीके आजमा सकते हैं. घर में आप हर रोज सब्जी में जीरे का इस्तेमाल करते है. यह हर घर में आसानी से मिल जाता है. हर रोज सब्जी के साथ जीरा का उपयोग कर उसे ग्रहण करते हैं. लेकिन इसे हर रोज एक अन्य तीरके से उपयोग किया जाए तो वजन आसानी से घटाया जा सकता है. आप के ग्लास पानी में एक बड़ा चम्मच जीरा को भीगोने के लिए रातभर छोड़ दें. फिर सुबह इसे उबाल कर आधा कर लें. थोड़ी देर में इसे हल्का ठंडा कर गुनगुना कर लें और पी जाएं. यह पेट के फैट को तेजी से कम होता है. साथ ही कोशिश करें की इसे खाली पेट में पीएं. और पीने के बाद घंटेभर कुछ न खाएं. इससे ज्यादा असर देखने को मिलेगा. जीरे को कई तरीकों से भी ग्...
वाराणसी: भारतीय हॉकी टीम को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...
Comments
Post a Comment