Skip to main content

VIDEO: हरमनप्रीत ने भारत-पाक मैच में राष्ट्रगान के बाद किया ऐसा काम, जीता सबका दिल

महिला वर्ल्ड कप के भारत पाक मैच में राष्ट्रगान के बाद एक बच्ची चक्कर खाकर गिर पड़ी जिसे हरमनप्रीत ने गोद में उठा कर संभाला. हरमनप्रीत के इस काम की काफी तारीफ हो रही है.


गुयाना: वेस्टइंडीज में चल रहे आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के मैच के ठीक पहले महिला टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक बेहतरीन मिसाल पेश कर सबका दिल जीत लिया. इस टूर्नामेंट में महिला टीम इंडिया ने बेहतरीन शुरुआत करते हुए न्यूजीलैंड को 34 रन से हराया था. इस मैच में भी पाकिस्तान को टीम इंडिया ने सात विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की. इस मैच से पहले भारत के राष्ट्रगान के बाद एक बच्ची चक्कर खाकर गिर पड़ी थी जिसे हरमनप्रीत ने गोद में उठाया था.

इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच से पहले जब टीम इंडिया का राष्ट्रगान खत्म हुआ तब टीम इंडिया के खिलाड़ियों के खड़े बच्चों में से एक बच्ची को चक्कर आ गए.  टीम की कप्तान हरमनप्रीत ने फौरन ही उस बच्ची को गोद में उठा लिया और मैदान के बाहर ले जाकर मैनेजमेंट स्टाफ के हवाले कर दिया.

हरमनप्रीत के इस काम की खूब तारीफ हो रही है और सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो भी काफी पसंद किया जा रहा है. हरमनप्रीत ने इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार शतक लगाया था. वे टी20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला बनी.







Embedded video







भारत ने इस मुकाबले में पाकिस्तान को सात विकेट से हरा दिया. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान को सात विकेट पर 133 रन पर रोक दिया और फिर मिताली राज (56) की संयमभरी पारी के दम पर 19 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.



mithali in T20 vs Pak

टूर्नामेंट के ग्रुप-बी में पाकिस्तान की यह लगातार दूसरी हार है. टीम को अपने पहले मैच में आस्ट्रेलिया से मात खानी पड़ी थी. वहीं दो जीत क साथ भारतीय टीम अब अपने ग्रुप-बी में चार अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है.

मिताली रहीं प्लेयर ऑफ द मैच
पाकिस्तान से मिले 134 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत को मिताली और स्मृति मंधाना (26) ने पहले विकेट के लिए 9.3 ओवर में 73 रन की साझेदारी कर मजबूत शुरुआत दी. मिताली के करियर का यह 16वां अर्धशतक था. उन्होंने 47 गेंदों पर सात चौके लगाए. मिताली को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला. मंधाना ने 28 गेंदों पर चार चौके लगाए. जेमिमा रोड्रिगेज ने 16, पिछले मैच में शानदार शतक बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 13 गेंदों पर दो चौकों की मदद से नाबाद 14 और वेदा कृष्णामूर्ति ने पांच गेंदों पर एक चौके के सहारे नाबाद आठ रन बनाए. पाकिस्तान की ओर से डायना बैग, निदा डार और बिस्माह मारूफ ने एक-एक विकेट झटके.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...