Skip to main content

'PM नरेंद्र मोदी अब चौकीदार नहीं भागीदार हैं'- राहुल गांधी के 10 तीखे हमले

नई दिल्‍ली: राहुल गांधी ने अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर बोलते हुए बेहद आक्रामक तेवर में सरकार पर तीखे हमले किए. उनके भाषण के बीच सत्‍ता-पक्ष और विपक्ष के बीच हंगामा भी हुआ. हालांकि पूरे भाषण में लगातार पीएम मोदी पर हमलावर रुख अख्तियार करने वाले राहुल गांधी भाषण खत्‍म करने के बाद पीएम मोदी के आसन तक गए और उनके गले लगे. इस परिप्रेक्ष्‍य में राहुल गांधी के तीेखे हमलों की 10 बातें, आइए जानते हैं उनकी जुबानी:

1. पीएम मोदी का जुमला नंबर 1- 15 लाख लोगों को रोजगार देंगे.

2. पीएम मोदी का जुमला नंबर 2- दो करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे.


3. पीएम मोदी ने कहा कि मैं देश का चौकीदार हूं, लेकिन अमित शाह के पुत्र की आमदनी जब सोलह हजार गुना बढ़ गई तो एक शब्‍द भी नहीं बोला.

4. राफेल के साथ यूपीए के दौर में करीब तकरीबन 520 करोड़ प्रति विमान की डील हुई थी लेकिन पता नहीं क्‍या हुआ कि पीएम मोदी की फ्रांस यात्रा के दौरान यह डील 1600 करोड़ रुपये प्रति विमान हो गया. जब इसका ब्‍योरा मांगा गया तो रक्षा मंत्री ने कहा कि गोपनीयता की शर्तों के तहत इसको सार्वजनिक नहीं किया जा सकता. लेकिन फ्रांस के राष्‍ट्रपति की जब मुझसे मुलाकात हुई तो मैंने उनसे जब पूछा कि क्‍या ऐसी कोई शर्त है तो उन्‍होंने कहा कि ऐसी कोई शर्त इस डील में नहीं हैं. लिहाजा यह कहना चाहता हूं कि इस संबंध में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने गलत बात कही है.

5. पीएम मोदी मुस्‍कुरा रहे हैं लेकिन मैं जानता हूं कि वह नर्वस हैं. चूंकि पीएम मोदी ईमानदार नहीं रहे इसलिए वह मुझसे नजर नहीं मिला पा रहे हैं. पीएम नरेंद्र मोदी अब चौकीदार नहीं भागीदार हैं.

6. पीएम नरेंद्र मोदी जब चीन के राष्‍ट्रपति के साथ गुजरात में झूला झूल रहे थे तब 1000 चीनी सैनिक हमारी सीमा के अंदर थे. उसके बाद चीन ने डोकलाम में अपने सैनिक भेज दिए. हमारे सैनिकों ने उनको पीछे धकेला. उसके कुछ दिन बाद पीएम मोदी बिना एजेंडा के चीन चले गए और डोकलाम के मुद्दे पर कोई बात नहीं हुई. चीन 50 हजार युवाओं को हर 24 घंटे में रोजगार देता है और मोदी सरकार इस अवधि में 400 लोगों को रोजगार दे पाती है.

7. पता नहीं कहां से संदेश मिला और रात आठ बजे पीएम मोदी ने नोटबंदी का फैसला लागू कर दिया.

8. मोदी सरकार ने 20-25 उद्योगपतियों के ढाई लाख करोड़ का कर्ज माफ कर दिया लेकिन किसानों का कोई कर्ज माफ नहीं किया.

9. महिला, दलित और दबे-कुचले लोग मारे जा रहे हैं, पीटे जा रहे हैं, कुचले जा रहे हैं, पीएम मोदी के मुंह से एक शब्‍द भी नहीं निकलता. इसके उलट इनके मंत्री आरोपियों को गले पहना रहे हैं. जहां भी देखो एक हिंदुस्‍तानी को मारा जा रहा है.

10. पीएम मोदी और अमित शाह दो अलग तरह के राजनेता हैं. इनको सत्‍ता से दूर होना बर्दाश्‍त नहीं है. सत्‍ता से दूर होने का डर पीएम मोदी और अमित शाह के मन में गुस्‍सा लाता है. उनके इसी गुस्‍से से पूरा देश परेशान है.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...