Skip to main content

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन का एक और कारनामा, कूचबिहार अंडर 19 मैच में लिए 5 विकेट

कूच बेहार अंडर 19 मैच में दिल्ली के खिलाफ अर्जुन को पांच विकेट लेकर एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया है.


नई दिल्ली:  महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर एक बार फिर अपनी गेंदबाजी को लेकर चर्चा में हैं. अर्जुन  ने बुधवार को अंडर 19 कूच बेहार ट्राफी मैच में दिल्ली के खिलाफ पांच विकेट चटकाए. मुंबई का प्रतिनिधित्व कर रहे अर्जुन ने 98 रन देकर पांच विकेट चटकाए जिससे दिल्ली की टीम ने फिरोज शाह कोटला मैदान पर मैच के तीसरे दिन स्टंप तक पहली पारी में नौ विकेट पर 394 रन बनाए.

मुंबई ने सलामी बल्लेबाज दिव्यांश (211) के दोहरे शतक की बदौलत पहले बल्लेबाजी करते हुए 453 रन बनाए थे. दिल्ली की टीम अब भी मुंबई से 59 रन से पिछड़ रही है. अर्जुन ने विरोधी कप्तान आयुष बडोनी, वैभव कांडपाल, विकेटकीपर गुलजार सिंह संधू, रितिक शौकीन और प्रशांत कुमार भाटी को पवेलियन भेजा. बायें हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन मुंबई की अंडर 19 टीम के नियमित सदस्य हैं.

केसी महेंद्र शील्ड टूर्नामेंट में भी लिए 6 विकेट
हाल ही में नवंबर के पहले सप्ताह में ही केसी महेंद्र शील्ड अंडर 19 टूर्नामेंट में विजय मर्चेंट इलेवन की तरफ से खेलते अर्जुन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और विजय मांजरेकर इलेवन के खिलाफ 70 रन देकर छह विकेट लिए थे.  उनकी शानदार गेंदबाजी की बदौलत विजय मंजरेकर इलेवन दूसरी पारी में केवल 216 रन बना पाई. अर्जुन की टीम ने चौथी पारी में जरूरी रन बनाकर मैच जीत लिया.



वीनू मांकड ट्रॉफी में भी की थी बेहतरीन गेंदबाजी
युवा अर्जुन तेंदुलकर ने हाल ही में वीनू मांकड ट्रॉफी में भी उम्दा गेंदबाजी की थी और मुंबई को गुजरात पर जीत दिलाई थी. उन्होंने इस दौरान इस मैच में 5 विकेट लिए थे. अर्जुन चाहते हैं कि वह लगातार बेहतर प्रदर्शन करें ताकि अपने प्रदर्शन के दम पर वह टीम इंडिया में शामिल हो सकें. अर्जुन तेंदुलकर एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं. वह मुंबई की अंडर-14 और अंडर-16 का हिस्सा रहे हैं. इस दौरान उन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है. मध्य प्रदेश और असम के खिलाफ उनकी परफॉर्मेंस की भी सराहना की गई थी.

टीम इंडिया को कराते रहे हैं नेट प्रैक्टिस
इसी साल अर्जुन ने श्रीलंका के खिलाफ अंडर-19 टीम के लिए भी चुना गया था. अर्जुन तेंदुलकर को भविष्य के स्टार के रूप में देखा जा रहा है. उन्हें टीम इंडिया के लिए भी कई मौकों पर प्रैक्टिस के दौरान गेंदबाजी करते देखा जाता है. इंग्लैंड के खिलाफ हालिया सीरीज में भी वे टीम इंडिया के लिएन नेट गेंदबाजी करते देखे गए थे.

महिला टीम इंडिया और इंग्लैंड को भी कराया है अभ्यास
पिछले साल आईसीसी महिला वर्ल्ड कप के दौरान भी अर्जुन भारतीय महिला क्रिकेट टीम को नेट प्रैक्टिस करवाते हुए नजर आए थे. बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर को कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के बल्लेबाजों के अपनी गेंदबाजी  से प्रैक्टिस कराने का अनुभव है. इंग्लैंड में बल्लेबाजों का अभ्यास कराते समय अर्जुन के एक यॉर्कर ने जॉनी बेयरस्टो का चोटिल कर दिया था. अर्जुन अक्सर अंतरराष्ट्रीय टीमों को अभ्यास करते देखे गए हैं.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...