CPCB के आंकड़ों के मुताबिक, रविवार को पीएम 2.5 का स्तर 299 रहा.
सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक, रविवार को पीएम 2.5 (हवा में मौजूद 2.5 माइक्रोमीटर से कम के व्यास के प्रदूषक कण) का स्तर 299 जबकि पीएम10 (हवा में मौजूद 10 माइक्रोमीटर से कम के व्यास के प्रदूषक कण) का स्तर 477 दर्ज किया गया. दिल्ली में 28 इलाके ‘‘बेहद गंभीर’’ श्रेणी में रहे जबकि सात इलाकों में हवा की गुणवत्ता ‘‘बहुत खराब’’ दर्ज की गई.
वायु गुणवत्ता सूचकांक पर शून्य से 50 अंक तक हवा की गुणवत्ता को अच्छा, 51 से 100 तक संतोषजनक, 101 से 200 तक सामान्य, 201 से 300 के स्तर को खराब, 301 से 400 के स्तर को बहुत खराब और 401 से 500 के स्तर को गंभीर श्रेणी में रखा जाता है.
Comments
Post a Comment