Skip to main content

उत्‍तराखंड : आजादी के 71 साल बाद भी इस गांव में नहीं पहुंची बिजली, अंधेरे में गुजर रहा जीवन

नैनीताल : देश के सभी गांवों में बिजली पहुंचा देने का दावा उत्‍तराखंड के एक गांव में खोखला साबित हो रहा है. यहां के गंगानगर के गांव वाले आज भी बिना बिजली के जीवनयापन करने को मजबूर हैं. य‍ह गांव हल्द्वानी शहर से मात्र पांच किलोमीटर दूर स्थित है.

बच्‍चे सुबह ही निपटा लेते हैं होमवर्क
गंगानगर गांव में जिन बच्चों को पढ़ाई करनी होती है वो बच्चे दिन में उजाले के समय स्कूल का सारा काम निपटा लेते हैं. 70 परिवारों वाले इस गांव में लोग आज भी लालटेन, मोमबत्ती के सहारे बसर कर रहे हैं. हालांकि, ऊर्जा निगम के स्तर पर गांव में कनेक्शन के प्रयास तो किए गए हैं. लेकिन वन विभाग का पेंच गांव की रोशनी की राह में बाधा बना हुआ है और इस बाधा को दूर करने के प्रयास में सरकारी की सुस्ती हावी है.




View image on Twitter















ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन
गंगानगर में 1977 में गृह विहीन मजदूर समिति के सदस्यों को हल्द्वानी वन प्रभाग ने 172 आवासीय पट्टे आवंटित किए थे. अब यहां 70 पट्टाधारक रह गए हैं. पट्टाधारकों को यह लीज 30 साल में रिन्यू करवानी थी. ऐसे में यहां के लोगों ने वर्ष 2007 में मूल पट्टे हल्द्वानी वन प्रभाग में जमा करा दिए, लेकिन तब से अब तक 11 साल बाद भी पट्टों का नवीनीकरण नहीं किया गया है. हाल में ग्रामीणों ने वन विभाग के आलाधिकारियों को ज्ञापन देकर नवीनीकरण की मांग की है.



View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter




शादी में हो रही है दिक्‍कत



ग्रामीण बताते हैं कि उनकी समस्या को लेकर उन्होंने कई मुख्यमंत्रियों मुलाकात की. जिसके चलते हल्द्वानी डीएफओ को निर्देश दिए लेकिन वन प्रभाग से अब तक अनुमति नहीं मिली. विडंबना देखिये कि इस गांव में लोगों के पास मोबाइल हैं, लेकिन इन्हें चार्ज करने के लिए काठगोदाम पुल के पार दुकानों में जाते हैं. यही नहीं गांव के युवकों के लिए किसी लड़की का रिश्ता शादी के लिए आता भी है तो यह कहकर रिश्ता टूट जाता है कि उनकी लड़की बिना बिजली वाले गांव में नहीं रहेगी.

डीएम ने दिया जांच का आश्‍वासन
नैनीताल के जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन के मुताबिक मामला संज्ञान में है लिहाजा देखा जा रहा है कि इस पूरे मामले में पेंच कहां फंसा हुआ है. ग्रामीणों को दिक्कत ना हो इसके लिए सोलर लाइट की व्‍यवस्‍था की गई है. गांव में बिजली जल्द पहुंचाई जाए इसके लिए शासन स्तर पर बातचीत भी की जा रही है.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

रोजाना करें एक चम्मच जीरे का ऐसे उपयोग, नहीं जाना होगा जिम

नई दिल्लीः  वजन बढ़ना लोगों की आम परेशानियां हो गई हैं. हालांकि की इसे समय रहते वह कंट्रोल कर सकते हैं. लेकिन वजन बढ़ते समय वह इसे नजरअंदाज कर देते हैं. वहीं, जब वजन उनके लिए मुशीबत बनती है तो इसे घटने के लिए वह काफी मेहनत करते हैं. यही नहीं जिम में जाकर वह घंटो पसीना बहाते हैं. इसके बाद भी जितना वह दिमाग पर कंट्रोल नहीं रखते उससे ज्यादा उन्हें डायट पर कंट्रोल रखना पड़ता है. वजन घटाने के लिए आप घरेलू और आसान तरीके आजमा सकते हैं. घर में आप हर रोज सब्जी में जीरे का इस्तेमाल करते है. यह हर घर में आसानी से मिल जाता है. हर रोज सब्जी के साथ जीरा का उपयोग कर उसे ग्रहण करते हैं. लेकिन इसे हर रोज एक अन्य तीरके से उपयोग किया जाए तो वजन आसानी से घटाया जा सकता है. आप के ग्लास पानी में एक बड़ा चम्मच जीरा को भीगोने के लिए रातभर छोड़ दें. फिर सुबह इसे उबाल कर आधा कर लें. थोड़ी देर में इसे हल्का ठंडा कर गुनगुना कर लें और पी जाएं. यह पेट के फैट को तेजी से कम होता है. साथ ही कोशिश करें की इसे खाली पेट में पीएं. और पीने के बाद घंटेभर कुछ न खाएं. इससे ज्यादा असर देखने को मिलेगा. जीरे को कई तरीकों से भी ग्...

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...