Skip to main content

यूपी : हमीरपुर में छात्रा ने दुष्‍कर्म के बाद फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

हमीरपुर : उत्‍तर प्रदेश के हमीरपुर में एक नाबालिग छात्रा ने छेड़छाड़ और दुष्‍कर्म के बाद फांसी लगाकर आत्‍महत्‍या कर ली. उसने मरने से पहले ऑडियो टेप और सुसाइड नोट में अपने साथ हुई घटना की पूरी कहानी बयां की है. छात्रा ऑडियो रिकार्डिंग में अपने घर वालों को बता रही है कि उसके साथ क्या-क्या हुआ. उसने यह रिकार्डिंग अपनी मौत के कुछ सेकंड पहले रिकॉर्ड किया है.

मुस्करा थानाक्षेत्र के पहाड़ी गांव में रहने वाली कक्षा 11 की छात्रा को उसके प्रेमी के दोस्त ने अपनी हवस का शिकार बनाया. उसने छात्रा का अश्लील वीडियो भी बनाया. इससे दुखी छात्रा ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी. नाबालिक छात्रा ने पांच पेज के सुसाइड नोट में आरोपी का नाम भी लिखा है.

दरअसल छात्रा का एक लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसकी जानकारी खड़ेही लोधन में रहने वाले प्रेमी के दोस्त को हो गई. उसने छात्रा से उसके परिजनों को ये बात बताने की धमकी देकर उसे मिलने के लिए बुलाया. छात्रा ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह उससे अकेले मिलने गई थी. आरोपी ने उसके प्रेमी को जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि वह उसके साथ कमरे में चले.

उसने मना किया लेकिन बार-बार मारने की धमकी देने से वह डर गई और कमरे में चली गई. जहां उसने मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बना लिया.

आरोपी ने छात्रा से कहा कि किसी को बताया तो सब को फंसा देगा. इसके बाद छात्रा अपने घर पहुंची और एक कमरे में जाकर कुंडे के सहारे फांसी लगा ली. छात्रा ने लिखे सुसाइड नोट में प्रेमी और आरोपी के मोबाइल नंबर भी दिए हैं. मोबाइल फोन पर पूरी डिटेल और सुबूत होने की बात लिखी है.

छात्रा ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि वह रवि नामक के युवक से प्रेम करती है लेकिन उसका दोस्त संदीप उसे अपनी हवस का शिकार बनना चाहता था. इसीलिए संदीप ने उसे अकेले मिलने के लिए उसे बुलाया था और उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो भी बनाया था जिसे लेकर संदीप आएदिन पीडि़ता को ब्लैकमेल करता था. जिससे तंग आकर पीडि़ता ने अपनी जान देने का फैसला लिया.

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पंचनामा भर कर आगे की कार्रवाई की. लेकिन पुलिस विभाग के कोई भी आलाधिकारी मीडिया के सामने कुछ भी कहने से मना कर रहे हैं.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

रोजाना करें एक चम्मच जीरे का ऐसे उपयोग, नहीं जाना होगा जिम

नई दिल्लीः  वजन बढ़ना लोगों की आम परेशानियां हो गई हैं. हालांकि की इसे समय रहते वह कंट्रोल कर सकते हैं. लेकिन वजन बढ़ते समय वह इसे नजरअंदाज कर देते हैं. वहीं, जब वजन उनके लिए मुशीबत बनती है तो इसे घटने के लिए वह काफी मेहनत करते हैं. यही नहीं जिम में जाकर वह घंटो पसीना बहाते हैं. इसके बाद भी जितना वह दिमाग पर कंट्रोल नहीं रखते उससे ज्यादा उन्हें डायट पर कंट्रोल रखना पड़ता है. वजन घटाने के लिए आप घरेलू और आसान तरीके आजमा सकते हैं. घर में आप हर रोज सब्जी में जीरे का इस्तेमाल करते है. यह हर घर में आसानी से मिल जाता है. हर रोज सब्जी के साथ जीरा का उपयोग कर उसे ग्रहण करते हैं. लेकिन इसे हर रोज एक अन्य तीरके से उपयोग किया जाए तो वजन आसानी से घटाया जा सकता है. आप के ग्लास पानी में एक बड़ा चम्मच जीरा को भीगोने के लिए रातभर छोड़ दें. फिर सुबह इसे उबाल कर आधा कर लें. थोड़ी देर में इसे हल्का ठंडा कर गुनगुना कर लें और पी जाएं. यह पेट के फैट को तेजी से कम होता है. साथ ही कोशिश करें की इसे खाली पेट में पीएं. और पीने के बाद घंटेभर कुछ न खाएं. इससे ज्यादा असर देखने को मिलेगा. जीरे को कई तरीकों से भी ग्...