Skip to main content

लखनऊ: आयकर विभाग की बड़ी RAID, बरामद किया 50 किलो सोना, 10 करोड़ कैश

नई दिल्ली/लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयकर विभाग ने राजा बाजार निवासी बड़े प्रापर्टी डीलर और सर्राफा कारोबारी 'रस्तोगी बंधु' कन्हैया लाल रस्तोगी और संजय रस्तोगी के पांच ठिकानों से 36 घंटे की जांच के दौरान 50 किलो सोना और 10 करोड़ रुपये का कैश जब्त किया. विभाग की कार्रवाई में जो सोना जब्त किया गया है कि उसकी कीमत करीब 16 करोड़ रुपये आंकी जा रही है. छापेमारी में विभाग के अधिकारियों को रस्तोगी परिवार के नाम 98 करोड़ की अघोषित संपत्ति के दस्तावेज भी बरामद हुए हैं.

 



View image on TwitterView image on Twitter









ANI UP @ANINewsUP





Lucknow: During raids at two separate locations, Income-tax department seized Rs 1.13 Crore in cash and bullion worth Rs 1.05 Crore and bullion worth Rs 3.6 Crore and Rs 8.08 Crore in cash, earlier today








जानकारी के मुताबिक, बुधवार (18 जुलाई) को शुरू हुई छापेमारी के दौरान ये खुलासा हुआ कि 'रस्तोगी बंधु' के नाम से हवाला का कारोबार और सर्राफ का धंधा चलता है. 'रस्तोगी बंधु' के पुश्तैनी सूदखोरी के धंधे में 60 करोड़ रुपये से अधिक खपाए जाने का खुलासा हुआ भी है. ये छापेमारी आयकर (जांच) इकाई की लखनऊ और इलाहाबाद की टीम ने संयुक्त रूप एडीआईटी रवि मल्होत्रा के नेतृत्व में की गई.

आयकर विभाग के प्रवक्ता एवं डिप्टी कमिश्नर (जांच) जयनाथ वर्मा के मुताबिक, कन्हैया लाल रस्तोगी और बेटे के घर से 8.08 करोड़ की नकदी एवं 50 किलो सोने के बिस्किट और दो किलो सोने के गहने बरामद हुए. जबकि संजय रस्तोगी के घर से 1.13 करोड़ रुपये एवं 11.64 किलो सोना बरामद हुआ. इसमें से 8 करोड़ रुपये कन्हैया लाल रस्तोगी और 1.05 करोड़ रुपये संजय रस्तोगी के जब्त कर लिए गए. जबकि 'रस्तोगी बंधु' का करीब 50 किलो सोना पूरा जब्त कर लिया गया. इसकी कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है. उन्होंने बताया कि कन्हैया लाल रस्तोगी ने रियल एस्टेट, फाइनेंस, सर्राफा की कई कंपनियां बना रखी हैं, जिसमें पत्नी अनीता रस्तोगी, बेटे उमंग रस्तोगी और तरंग रस्तोगी सहित अन्य सगे संबंधी बतौर निदेशक काबिज हैं.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...