Skip to main content

Thugs of Hindostan: आमिर-अमिताभ का धांसू अंदाज, कैटरीना का जादू, 300 करोड़ का बजट- 5 खास बातें

नई दिल्ली: 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां (Thugs of Hindostan)' रिलीज हो गई है. अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और आमिर खान (Aamir Khan) पहली बार एक साथ किसी फिल्म में नजर आएंगे.  'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां' में कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और फातिमा सना शेख (Fatima Sana Sheikh) भी अपनी एक्टिंग के जौहर दिखाएंगी. 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां (Thugs of Hindostan)' दिवाली (Diwali) पर रिलीज हुई अब तक की सबसे बड़ी फिल्मों में से है. अमिताभ बच्चन, आमिर खान और कैटरीना कैफ की तिकड़ी वाली इस फिल्म को 'धूम 3' फेम डायरेक्टर विजय कृष्ण आचार्य ने डायरेक्ट किया है.

'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां (Thugs of Hindostan)' में फिरंगी का किरदार निभा आमिर खान (Aamir Khan) ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्होंने फिल्म की पूरी टीम का आभार जताया है और सबके बारे में उन्होंने कमेंट किए हैं. आमिर खान ने पूरी टीम की जमकर तारीफ की है और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को तो अपनी इंस्पिरेशन बताया है. आइए 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां (Thugs of Hindostan)' के बारे में वो पांच खास बातें जानते हैं जो इसे मोस्ट अवेटेड फिल्म बनाती हैं...


1. पहली बार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और आमिर खान (Aamir Khan) की जोड़ी किसी फिल्म में एक साथ नजर आएगी. आमिर खान को मिस्टर परफेक्शनिस्ट माना जाता है तो अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के शहंशाह हैं. ऐसे में दोनों का कॉम्बिनेशन फिल्म को हॉट बना देता है.

2. 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां (Thugs of Hindostan)' की कहानी 1795 की है, और आमिर खान ठग फिरंगी के रोल में हैं, जबकि अमिताभ बच्चन आजाद के रोल में हैं. दोनों का टकराव और अमिताभ बच्चन का इस उम्र में एक्शन को लेकर फैन्स क्रेजी हैं. फिर अमिताभ बच्चन ने फिल्म में लोरी भी गाई है.

3. आमिर खान (Aamir Khan) और डायरेक्टर विजय कृष्णा आचार्य इससे पहले 'धूम 3' में भी एक साथ नजर आ चुके हैं. 'धूम 3' में भी जबरदस्त एक्शन थे, और आमिर खान दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे थे. 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां' में भी सारा मसाला मौजूद है.

4. 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां (Thugs of Hindostan)' में कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) डांसर सुरैया का किरदार निभा रही हैं तो फातिमा सना शेख (Fatima Dana Sheikh) वॉरियर जाफिरा के रोल में हैं. इस तरह दोनों ही फीमेल कैरेक्टर अलग-अलग अंदाज में दिखेंगी.

5. 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां (Thugs of Hindostan)' बहुत ही बड़े बजट की फिल्म है. इसका बजट लगभग 300 करोड़ रु. बताया जा रहा है. इस तरह फिल्म को भव्यता को लेकर कई तरह की बातें कही जा रही हैं, फिर इस बात पर भी नजर है कि फिल्म किस तरह इतने बड़े बजट के बावजूद फायदा का सौदा साबित होती है.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...