Skip to main content

हॉकी खिलाड़ियों के खाने में मिले कीड़े और बाल, कोच हरेन्द्र सिंह ने की शिकायत

कोच हरेंद्र सिंह का कहना है कि साई में मिलने वाला खाना बेहद खराब क्वॉलिटी का है और हाइजीन का भी कोई ध्यान नहीं रखा जा रहा है.

 

नई दिल्ली: एक तरफ खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ खेलों को बढ़ावा देने और उनकी दशा को सुधारने की बात कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ देश के राष्ट्रीय खेल हॉकी के खिलाड़ियों को अच्छा खाना भी नसीब नहीं हो पा रहा है. जी हां, भारत की हॉकी टीम के खिलाड़ियों को नेशनल कैंप में बेहद खराब क्वॉलिटी का खाना परोसा जा रहा है, जिससे नाराज होकर कोच हरेंद्र सिंह ने इसकी शिकायत की है. दरअसल, भारत की सीनियर पुरुष हॉकी टीम के प्रमुख कोच हरेन्द्र सिंह ने बेंगलुरू में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) में चल रहे शिविर में परोसे जाने वाले घटिया खाने की शिकायत 9 जून को हॉकी इंडिया से की थी.

हरेंद्र सिंह ने साई में चल रहे शिविर के दौरान परोसे जाने वाले खाने की शिकायत की थी. कोच हरेंद्र सिंह का कहना है कि साई में मिलने वाला खाना बेहद खराब क्वॉलिटी का है और हाइजीन का भी कोई ध्यान नहीं रखा जा रहा है. उन्होंने कहा कि खाने में कीड़े और बाल भी पाए गए थे. उन्होंने कहा कि, हॉकी खिलाड़ियों के लिए नॉनवेज भी खाने में मौजूद नहीं है.






ANI @ANI




Coach of Indian men's Hockey team Harendra Singh has complained to Hockey India about sub-standard quality of food & hygiene level at Sports Authority of India's (SAI) centre in Bengaluru. He said, 'The food quality has been below par. Insects & hair were also found in the food.'







हरेन्द्र सिंह ने जो पत्र लिखकर शिकायत की थी, उसमें लिखा था- 'साई के बेंगलुरू स्थित केंद्र में खिलाडिय़ों को परोसे जाने वाला खाना बेहद घटिया है. खाने में ज्यादा तेल और वसा का इस्तेमाल किया जाता है. साफ-सफाई का भी कोई ध्यान नहीं दिया जाता है. खाना पौष्टिक हो इसका भी कोई ध्यान नहीं दिया जाता है.'

हरेंद्र सिंह ने यह भी लिखा था कि, 'गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों से पहले खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने भी साई सेंटर का दौरा कर 48 घंटे में सब व्यवस्था दुरुस्त करने की बात कही थी, लेकिन इसका भी कोई असर हीं हुआ. हम चैंपियंस ट्रॉफी, एशियाई खेलों और पुरुष हॉकी विश्व कप की तैयारी में जुटे हैं. इनमें अच्छे प्रदर्शन के लिए खिलाडिय़ों के लिए बढ़िया और पौष्टिक खाना जरूरी है.'

अब कोच हरेंद्र सिंह की इस शिकायत को भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष डॉ. नरिंदर बत्रा ने गंभीरता से लिया है. उन्होंने साई की डीजी नीलम कपूर इस शिकायत के बारे में बताया है. साथ ही  उन्होंने इस पत्र की प्रति खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, खेल सचिव राजीव भटनागर को भी भेजी है. उन्होंने साई से कहा कि वह खिलाड़ियों के खाने की क्वॉलिटी और पौषकता का पूरा ध्यान रखें.

डॉ. नरिंदर बत्रा ने कहा, 'खेल मंत्री राठौड़ भी कुछ महीने पहले साई सेटर का दौरा कर चुके हैं और इस मामले पर उनकी नजर भी है. मेरा साई से अनुरोध है कि खिलाड़ी देश के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें इसके लिए खाने की अच्छी व्यवस्था की जाए. यह दिक्कत साई के सभी केंद्रों में है. मैं इसलिए इस मसले पर आपसे चर्चा करना चाहता हूं.'






ANI @ANI













इस मामले में हॉकी इंडिया के अध्यक्ष राजिंद्र सिंह ने भी भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष डॉ. नरिंदर बत्रा को पत्र लिखा और हरेंद्र सिंह की शिकायत के बारे में बताया. उन्होंने लिखा कि- हम भारतीय ओलंपिक संघ से इस मामले में हस्तक्षेप करने की प्रार्थना करते हैं.






ANI @ANI




Rajinder Singh, President of Hockey India, has written a letter to the President of Indian Olympic Association Narinder Dhruv Batra on Harendra Singh's complaint on the food quality at SAI centre in Bengaluru. He wrote, 'We request indulgence of IOA in the matter'. (File Pic)







बता दें कि हरेंद्र सिंह को 1 मई 2018 को भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच के पद पर नियुक्त किया गया था. साल 2016 में भारत की जूनियर हॉकी टीम को लखनऊ में हुए उत्तर प्रदेश जूनियर हॉकी विश्व कप का खिताब दिलाने वाले हरेंद्र को पिछले साल सितम्बर में ही महिला हॉकी टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था. हरेंद्र के मार्गदर्शन में भारतीय महिला हॉकी टीम ने इस साल ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था. पिछले साल उन्हीं की कोचिंग में महिला टीम ने महिला एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था.

 

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...