Skip to main content

शिरडी: साईं बाबा को फिर मिला अनोखा दान, सोने के मुकुट के अलावा मिलीं ये खास मशीनें

शिरडी: शिरडी का विश्व प्रसिद्ध साईं मंदिर अपने चमत्कारों के लिए ही नहीं बल्कि मंदिर में भक्तों द्वारा किए जाने वाले दान के लिए भी प्रसिद्ध है. आपको बता दें कि शिरडी के साईं मंदिर में चढ़ावे में सिर्फ रुपये-पैसे ही नहीं बल्कि तरह-तरह के दान आते हैं. ताजा जानकारी के मुताबिक साईं मंदिर में किसी ने डायलिसिस मशीन चढ़ाई है तो किसी भक्त ने एक करोड़ रुपए कीमत वाली रोटी बनाने की मशीन भेंट की है. तो वहीं एक भक्त ने साईं के चरणों में सोने का मुकुट चढ़ाया है.

मुंबई के साईं भक्त ने चढ़ाई डायलिसिस की आधुनिक मशीन
मंदिर प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई के साईं भक्त संजय असरानी ने डायलिसिस की आधुनिक मशीन चढ़ाई है. जापान में बनी इस मशीन की कीमत 19 लाख 80 हजार रुपए बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि यह मशीन किडनी रोगियों के लिए साईंबाबा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में लगाई जाएगी.

बेंगलुरू के भक्त ने दान की रोटी बनाने वाली मशीन
जानकारी के मुताबिक बेंगलुरू के एक साईं भक्त ने 1 करोड़ रुपए कीमत वाली रोटी बनाने की मशीन दान की है. इस ऑटोमेटिक मशीन से एक घंटे में करीब 25 हजार रोटियां बन जाती हैं. यही नहीं जानकारी मिली है कि इस साईं भक्त ने साल भर के भीतर इस तरह की दो मशीन मंदिर में अर्पित की है.

अज्ञात भक्त ने चढ़ाया सोने का मुकुट
वहीं दूसरी ओर मुंबई के ही एक अज्ञात साईं भक्त ने 22 लाख रुपए कीमत का सोने का मुकुट चढ़ाया है. भक्त द्वारा साईं मंदिर में दान किए गए सोने के मुकुट का वजह 780 ग्राम बताया जा रहा है.

2016 में आया था 400 करोड़ का दान
साईं मंदिर के आंकड़ों के मुताबिक 2016 में विभिन्न रूप से 403.75 करोड़ रुपए की कमाई हुई थी. इसमें 258.42 करोड़ रुपए दान के रूप में मिले थे. श्री साईंबाबा संस्थान न्यास के सदस्य सचिन ताम्बे के मुताबिक 2015 में कुल 393.72 करोड़ रुपए की कमाई हुई थी. ताम्बे के अनुसार जनवरी से दिसंबर 2016 तक मंदिर को अलग-अलग रूप में 258.42 करोड़ रुपए दान में मिले थे. इसके अलावा 6.74 करोड़ रुपए के 28 किलो के सोने के गहने और 1.10 करोड़ रुपए के 383 किलोग्राम के चांदी के गहने मिले थे. इसके अलावा करीब 128.24 करोड़ रुपए फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में मिले थे.

देश के सबसे अमीर मंदिरों में होती है गिनती
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साईं मंदिर में हर साल करीब दो करोड़ श्रद्धालु साईं बाबा के दर्शन के लिए आते हैं. इन भक्तों की ओर से हर साल करोड़ों रुपए का दान भी दिया जाता है. इस दान की बदौलत ही साईं धाम देश के सबसे अमीर मंदिरों में गिना जाता है. साईं बाबा की कमाई का सबसे बड़ा जरिया दान ही होता है. इसके अलावा टिकट, प्रसाद आदि से भी साईं बाबा की कमाई होती है.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...