Skip to main content

महिला वर्ल्ड कप T20: खिताब को लक्ष्य बनाकर जीत से शुरुआत करने उतरेगी टीम इंडिया










प्रोविडेन्स (गयाना): खेल के सबसे छोटे प्रारूप में अब तक अपना प्रभाव छोड़ने में नाकाम रही भारतीय महिला क्रिकेट टीम शुक्रवार (9 नवंबर) को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ महिला वर्ल्ड टी-20 चैंपियनशिप में अपने अभियान का सकारात्मक आगाज करने के लिए उतरेगी. भारतीय महिला टीम 50 ओवरों के मैच की तुलना में टी-20 में प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पायी है. वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम पिछले साल फाइनल में पहुंची थी जहां उसे इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा था.

कप्तान हरमनप्रीत कौर और नवनियुक्त कोच रमेश पोवार ने कहा कि टीम ने फाइनल की उस हार से सबक लिया है और युवा खिलाड़ियों की मौजूदगी से टीम ‘निर्भीक’ बन गई है. भारत की छह खिलाड़ी पहली बार वर्ल्ड कप में भाग ले रही हैं.

पिछले पांच वर्ल्ड टी-20 में भारत कभी फाइनल में नहीं पहुंच पाया. वह 2009 और 2010 में सेमीफाइनल में पहुंचा था. यह पहला अवसर है जबकि महिला वर्ल्ड टी-20 पुरूषों से अलग आयोजित किया जा रहा है. इससे पहले महिला और पुरूष दोनों के टूर्नामेंट एक साथ होते थे.





वर्ल्ड टी-20 से पहले भारत ने अच्छी फॉर्म दिखाई है. उसने श्रीलंका को उसकी सरजमीं पर हराया और ऑस्ट्रेलिया ए को स्वदेश में पराजित किया. अभ्यास मैचों में मौजूदा चैंपियन वेस्टइंडीज और इंग्लैंड पर जीत से भारतीय टीम का आत्मवर्ल्डास बढ़ा है. सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने कहा कि जून में एशिया कप टी-20 फाइनल में बांग्लादेश से मिली हार ने टीम को सही समय पर सतर्क कर दिया.

टीम की उप कप्तान मंधाना ने कहा, ''एशिया कप में मिली हार के बाद हर किसी ने वापस लौटने पर कड़ी मेहनत की. आप देख सकते हैं कि हर कोई उस स्थिति में है जहां उसे अंतरराष्ट्रीय मानदंडों के लिहाज से होना चाहिए.''

उन्होंने कहा, ''श्रीलंका के खिलाफ सीरीज वास्तव में अच्छी रही. मैं निजी तौर पर अच्छा स्कोर नहीं बना पायी लेकिन एक मैच में मैंने और हरमनप्रीत ने एक भी रन नहीं बनाया और तब भी टीम 170 रन बनाने में सफल रही. यह बेहतरीन प्रदर्शन था.'' मिताली राज के साथ पारी का आगाज करने वाले मंधाना ने कहा, ''गेंदबाजों ने पिछले तीन महीने में काफी सुधार किया है. अपनी रणनीति को लेकर उनकी राय अब स्पष्ट है. जहां तक क्षेत्ररक्षण का सवाल है तो पिछले वर्ल्ड कप की तुलना में हम दस प्रतिशत बेहतर हैं.''








Embedded video







शीर्ष क्रम में स्मृति मंधाना और मिताली राज का प्रदर्शन महत्वपूर्ण होगा तो मध्यक्रम की जिम्मेदारी किशोरी जेमिमा रोड्रिग्स, तान्या भाटिया और हरमनप्रीत पर होगी. स्पिन विभाग की अगुवाई लेग स्पिनर पूनम यादव करेगी. स्पिन भारत का मजबूत पक्ष है क्योंकि झूलन गोस्वामी के संन्यास के बाद तेज गेंदबाजी विभाग अनुभवहीन है.














भारत पिछले तीन अवसरों पर ग्रुप चरण से आगे नहीं बढ़ पाया था और उसे यह सीढ़ी पार करने के लिए निरंतर अच्छा प्रदर्शन करना होगा. न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती मुकाबले के बाद भारतीय टीम 11 नवंबर को पाकिस्तान से, 15 नवंबर को आयरलैंड से और 17 नवंबर को तीन बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी.





पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रमेश पोवार को टीम से काफी उम्मीदें हैं. पोवार ने कहा, ''वे जानती हैं कि अगर वे निजी तौर पर अच्छा प्रदर्शन करती हैं तो भारतीय महिला क्रिकेट आगे बढ़ेगा और लोग भारत और दुनियाभर में इस खेल पर गौर करेंगे. जब आप इस तरह के टूर्नामेंट में खेलते हो तो आपको रिकॉर्ड तोड़ने होते हैं और व्यक्तिगत और टीम के रूप में दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींचना होता है.''



View image on TwitterView image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter








ICC World Twenty20

@WorldT20








The @BCCIWomen showed off their best moves for us! 🇮🇳







190 people are talking about this













टीमें इस प्रकार हैं : 

भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), तान्या भाटिया (विकेटकीपर), एकता बिष्ट, दयालान हेमलता, मानसी जोशी, वेदा कृष्णमूर्ति, स्मृति मंधाना, अनुजा पाटिल, मिताली राज, अरुंधती रेड्डी, जेमिमा रॉड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, पूनम यादव में से.

न्यूजीलैंड : एमी सटरथवाइट (कप्तान), सूजी बेट्स, बर्नाडिन बेज़ुइडेनहाउट (विकेटकीपर), सोफी डेविन, केट इब्राहिम, मैडी ग्रीन, होली हडलस्टन, हेले जेन्सन, लीग कास्पेरेक, एमेलिया केर, केटी मार्टिन, अन्ना पीटरसन, हैरियेट रोव, ली तहुहू, जेस वाटकिन.





Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...