Skip to main content

पीएम बनने के बाद पहली बार जयपुर आएंगे नरेंद्र मोदी, जानें कार्यक्रम का मिनट-टू-मिनट ब्योरा

जयपुरप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को जयपुर दौरे पर रहेंगे. उनके इस कार्यक्रम में सफल बानने के लिए राजस्थान सरकार द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. पीएम मोदी शनिवार को अमरूदों के बाग में 12 स्कीमों के लाभार्थियों को संबोधित करेंगे. वहीं इस कार्यक्रम को आम जनता भी एसएमएस स्टेडियम में एलईडी के जरिए देख और सुन पाएगी. नरेंद्र मोदी 2 घंटे 15 मिनट के लिए जयपुर में रहेंगे. पीएम के इस कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियों का निरीक्षण खुद सीएम वसुंधरा राजे कर रही हैं. आपको बताते हैं क्या रहेगा पीएम मोदी कार्यक्रम

पीएम मोदी का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

  • दोपहर 12 बजे दिल्ली से रवाना होंगे और 12.40 पर जयपुर पहुंचेंगे पीएम मोदी

  • 12.45 पर जयपुर एयरपोर्ट से होंगे रवाना

  • 1.05 पर पहुंचेंगे एसएमएस स्टेडियम

  • 1.10 बजे अमरूदों के बाग के लिए होंगे रवाना

  • 1.15 बजे सड़क मार्ग से पहुंचेंगे अमरूदों के बाग

  • 1.15 से 2.15 बजे तक लाभार्थियों को करेंगे संबोधित

  • 2.20 पर वापस एसएमएस स्टेडियम के लिए होंगे रवाना

  • 2.30 बजे स्टेडियम से जयपुर एयरपोर्ट के लिए होंगे रवाना

  • 2.55 बजे जयपुर से दिल्ली होंगे रवाना

  • 3.45 बजे पहुंचेंगे दिल्ली एयरपोर्ट


 

12 अलग-अलग योजना के लाभार्थी होंगे शामिल


  • कुल लाभार्थियों की संख्या- 2 लाख  25 हजार (कार्यकर्ताओं सहित 2 लाख 38 हजार )

  • योजना का नाम-लाभार्थियों की संख्या

  • उज्ज्वला योजना- 37 हजार 517 लाभार्थी

  • प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी और ग्रामीण- 50  हजार 796 लाभार्थी

  • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य योजना- 7 हजार 916 लाभार्थी

  • राजश्री योजना- 14 हजार 88 लाभार्थी

  • भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना- 23 हजार 346 लाभार्थी

  • छात्राओं को स्कूटी वितरण योजना- 3 हजार 103 लाभार्थी

  • पालनहार योजना- 17 हजार 675 लाभार्थी

  • वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थयात्रा योजना- 3 हजार 287

  • श्रमिक कार्ड वितरण- 26 हजार 686 लाभार्थी

  • स्किल इंडिया योजना- 13 हजार 101 लाभार्थी

  • मुख्यमंत्री जल स्वालंबन योजना- 32 हजार 255 लाभार्थी

  • मुद्रा योजना- 13 हजार 417 लाभार्थी



ये रहेगी व्यवस्था

  • लोगों को लाने के लिए 5700 कार्मिकों को कॉर्डिनेटर बनाया

  • कार्यक्रम के दिन बसों को टोल और परमिट मुक्त रखा

  • हर बस में एक सरकारी कर्मचारी कॉर्डिनेटर

  • लाभार्थियों को सभा स्थल तक लाने और ले जाने का काम करेगा

  • इसके लिए हर जिले में नियंत्रण कक्ष बनाया गया

  • जयपुर में योजना भवन, परिवहन भवन में राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम

  • यूथ हॉस्टल के पास अस्थाई मेडिकल सेंटर बनाया जाएगा

  • पुलिस कंट्रोल रूम और खोया-पाया हेल्पलाइन सेंटर भी स्थापित

  • हाईवे सहित सभी अस्पताल,डिस्पेंसरी खोलने के निर्देश

  • हर टोल नाके पर पुलिस के जवान और एंबुलेंस रहेगी अलर्ट


 

लाभार्थियों को लाने की भी है व्यवस्था 

  • बसों के रूट चार्ट, सभा में आने वाली बसों के प्रभारी होंगे

  • लाभार्थियों को सैस, बैग और पठन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी

  • सभा में बैग, पैकेट और बोतल लाने पर रहेगी पाबंदी

  • लाभार्थियों को खाने की व्यवस्था रहेगी

  • बस में मेडिकल किट की व्यवस्था भी रहेगी

  • लाभार्थियों को बस और ड्राइवर के नंबर की पर्ची दी जाएगी

  • प्रत्येक बस सुपरवाईजर के पास भी लाभार्थी के नंबर होंगे

  • प्रत्येक लाभार्थी को लाना होगा साथ में भामाशाह कार्ड

  • लाभार्थी काले रंग के वस्त्र, रूमाल इत्यादि ना धारण करें

  • बसों में लंच, डिनर, नाश्ता पानी और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था

  • लंच की व्यवस्था कलेक्टर करेंगे और डिनर की व्यवस्था एमएलए करेंगे


सरकारी योजना के लाभार्थियों की पहचान के लिए रखे गए हैं अलग-अलग रंग के पट्टे

  • 12 रंग में रंगा नजर आएगा डोम,शामियाना और बल्लियां

  • अलग-अलग योजनाओं के लाभार्थियों के लिए अलग अलग रंग के कोड

  • लाभार्थियों को जारी कोड रंग के सैशे (SASH) लगाकर पहुंचेंगे

  • कंधे से कमर तक दुपट्टा(SASH)लगाकर पहुंचेंगे लाभार्थी

  • PMउज्ज्वला योजना के लाभार्थी- "लाल" रंग का दुपट्टा

  • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य योजना- पीला रंग का दुपट्टा

  • PM आवास योजना- नेवी ब्लू

  • पालनहार योजना- पैरट ग्रीन दुपट्टा

  • भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना- लाइट ब्लू दुपट्टा

  • राजश्री योजना- पिंक कलर का दुपट्टा

  • स्कूटी वितरण- बैंगनी कलर

  • स्किल इंडिया-खाकी कलर दुपट्टा

  • श्रमिक कल्याण कार्ड- भूरा कलर

  • मुख्यमंत्री जल स्वालंबन- मस्टर्ड दुपट्टा

  • पीएम मुद्रा योजना- "ग्रे" कलर

  • तीर्थ योजना- केसरिया दुपट्टा

  • स्वयंसेवक और बल सुपरवाईजर सफेद सैशे पहनेंगे

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...