Skip to main content

SBI खाताधारक ध्यान दें : ये 5 गलतियां की तो अकाउंट से गायब हो सकता है बैलेंस

नई दिल्ली : अगर आपका भी एसबीआई में अकाउंट है तो यह खबर आपके काम की है. एसबीआई ने एक बार फिर से अपने ग्राहकों को चेताया है और कहा कि अगर आपने ये गलतियां की तो आपके अकाउंट से पैसे गायब हो सकते हैं. आपको बता दें कि पिछले दिनों ऑनलाइन बैंक फ्रॉड की बढ़ती वारदातों के बाद एसबीआई की तरफ से अपने ग्राहकों को जागरूक किया गया है.

हाल ही में हैकर्स ने डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड का डाटा हैक कर कॉसमॉस बैंक से 90 करोड़ रुपये गायब कर दिए. ऐसे में आपको और भी ज्यादा सचेत रहने की जरूरत है. इस सभी को ध्यान में रखते हुए एसबीआई ने अपने ग्राहकों के लिए एडवाइजरी जारी की है. देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से अपने ग्राहकों को जानकारी दी है. ग्राहकों को यह जानकारी देने के पीछे बैंक का मकसद ग्राहकों को किसी भी प्रकार के ऑनलाइन फ्रॉड से बचाना है.




View image on Twitter








State Bank of India @TheOfficialSBI







Dear Customers, kindly make note that would never seek sensitive like USER ID, PIN, PASSWORD, CVV, OTP, VPA (UPI) etc from you. For genuine information, follow our official SBI media handles.







इन 5 बातों का रखें ध्यान




1. एसबीआई की तरफ से कहा गया है कि बैंक आपकी गोपनीय जानकारी जैसे यूजर आई डी, पिन, पासवर्ड, सीवीवी, ओटीपी, वीपीए आदि कभी नहीं पूछता. यदि आपसे कोई इस बारे में जानकारी मांगता है तो उसे कभी नहीं बताएं.

2. आप कभी भी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन पब्लिक प्लेस जैसे रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड या भीड़भाड़ वाली जगह पर नहीं करें. साथ ही यह भी ध्यान रखें कि कभी भी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करने के लिए फ्री वाई-फाई का प्रयोग न करें. ऐसा करने से आपकी गोपनीय जानकारी लीक हो सकती है.

3. एसबीआई खाताधारकों को कभी भी अपने बैंक अकाउंट की डिटेल अपने मोबाइल में सेव करके नहीं रखनी चाहिए. न ही ऐसी डिटेल को किसी पेपर आदि पर लिखकर फोटो के माध्यम से फोन में रखना चाहिए. बैंक के खो जाने की स्थिति में कोई भी इसका दुरुपयोग कर सकता है.

4. एसबीआई ग्राहकों को कभी भी अपना एटीएम या क्रेडिट कार्ड दूसरे व्यक्ति को नहीं देना चाहिए. यदि आपने किसी दुकान पर शॉपिंग की है तो अपनी आंखों के सामने ही भुगतान करने के लिए कार्ड को स्वैप कराए. अगर आप इसे अपने सामने स्वैप नहीं कराते हैं तो इसे हैक किया जा सकता है या इसका क्लोन तैयार किया जा सकता है.

5. एसबीआई खाताधारकों को अपने बैंकिंग ट्रांजेक्शन से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करनी चाहिए. कभी भी ऐसा करने पर आप आसानी से हैकर्स के निशाने पर आ सकते हैं.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...