Skip to main content

SBI अकाउंटहोल्डर्स ध्यान दें! 1 दिसंबर से बंद हो सकती है आपकी यह सर्विस

अगर आपका भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में अकाउंट है और आप नेट बैंकिंग इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है.


नई दिल्ली: अगर आपका खाता है स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. बैंक जल्द ही आपकी इंटरनेट बैंकिंग सर्वि बंद कर सकता है. हालांकि, सभी ग्राहकों इससे प्रभावित नहीं होंगे. बैंक के नोटिफिकेशन के मुताबिक, केवल उन लोगों की सर्विस बंद की जाएगी, जिन्होंने अभी तक अपना मोबाइल नंबर बैंक के साथ रजिस्टर्ड नहीं कराया है.

बैंक ने हाल ही में नोटिफिकेशन जारी करके ग्राहकों से अपने बैंक अकाउंट को मोबाइल नंबर के साथ लिंक करने के लिए कहा था. इसकी समयसीमा 30 नवंबर तय की गई है. यानी 1 दिसंबर के बाद ऐसे यूजर्स जिन्होंने मोबाइल नंबर अपडेट नहीं कराया और ट्रांजेक्शन कर रहे हैं, उनकी इंटरनेट बैंकिंग बंद कर दी जाएगी. इसके अलावा, बैंक ने किसी भी अनधिकृत इलेक्ट्रॉनिक लेनदेन की तत्काल सूचना देने के लिए दो हेल्पलाइन नंबर 18004253800/1800112211 भी जारी किए.

बैंक ने क्यों लिया यह फैसला
एसबीआई ने फ्रॉड की बढ़ती खबरों के बीच अपने करोड़ों फैसला ग्राहकों के हित में यह फैसला लिया है. बैंक का कहना है कि मोबाइल नंबर अपडेट रहने से आपको हर लेनदेन की जानकारी एसएमएस से मिल जाएगी. इससे संभावित धोखाधड़ी से बचने में भी मदद मिलती है. बैंक ने कहा है कि मोबाइल नंबर अपडेट करना न सिर्फ अनिवार्य है, बल्क‍ि यह ग्राहकों के लिए फायदेमंद भी है. हाल ही में सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर कंपनी सिमेंटेक ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि विदेश से, खास करके उत्तर कोरिया से बैंक के एटीएम में फ्रॉड करके पैसे निकाले जा रहे हैं. एसबीआई ने हाल ही में बैंक फ्रॉड की घटनाओं को रोकने के लिए निकासी सीमा घटाकर 20,000 रुपये कर दी थी.

1 दिसंबर से पहले रजिस्टर कराएं मोबाइल नंबर
बैंक ने ग्राहकों से अपील की है कि अपना मोबाइल नंबर 1 दिसंबर तक बैंक के साथ रजिस्टर करवा लें. बैंक ने कहा है कि अगर आप 1 दिसंबर, 2018 तक यह काम नहीं निपटाते हैं तो आपकी इंटरनेट बैंकिंग को ब्लॉक कर दिया जाएगा. इसके बाद आप इंटरनेट बैंकिंग के जरिए किसी भी तरह का ट्रांजेक्शन नहीं कर पाएंगे.



स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने ग्राहकों से अपील की है कि अपना नंबर अपडेट करा लें. इसके लिए आपको बैंक की नजदीकि ब्रांच में जाना होगा. यहां अपना मोबाइल नंबर जल्द से जल्द रजिस्टर करवा लें. रजिस्टर कराने के बाद आपकी सर्विस बंद नहीं की जाएगी.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...