Skip to main content

कैश निकासी की लिमिट घटाने के बाद अब SBI बंद कर रहा मोबाइल वॉलेट


देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) इन दिनों अपने बैंकिंग सिस्टम में लगातार बदलाव कर रहा है.


नई दिल्ली : देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) इन दिनों अपने बैंकिंग सिस्टम में लगातार बदलाव कर रहा है. पिछले दिनों एसबीआई की तरफ से नोटिफिकेशन जारी कर ग्राहकों को बताया गया कि जिन कस्टमर ने अपना मोबाइल नंबर बैंक के साथ रजिस्टर नहीं कराया है, उनकी इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा बंद कर दी जाएगी. इसके अलावा बैंक ने एटीएम से कैश निकालने की सीमा को भी घटाने के साथ ही बैंक के मैग्नेटिक स्ट्राइप वाले कार्ड भी दिसंबर अंत तक बंद हो जाएंगे.

आधिकारिक वेबसाइट पर सूचित किया
इन सभी बदलावों के साथ ही बैंक की तरफ से अपने करोड़ों ग्राहकों को एक और झटका दिया जाने वाला है. SBI अपनी मोबाइल वॉलेट बेस्ड एप एसबीआई बडी (SBI Buddy) को 30 नवंबर 2018 से बंद करने जा रहा है. बैंक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट (www.sbi.co.in) के माध्यम से भी इस बारे में ग्राहकों को सूचित किया है. इससे पहले एसबीआई के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर भी एसबीआई बडी के बारे में जानकारी दी गई थी.

2015 में लॉन्च हुआ था एसबीआई बडी
इस सबके बीच अभी यह साफ नहीं किया गया है जिन खातों में बैलेंस है, उनका क्या होगा या ऐसे अकाउंट कब बंद होंगे. बैंक की तरफ से ग्राहकों से कहा गया है कि वे वॉलेट से अपना पैसा निकाल लें. आपको बता दें एसबीआई SBI की तरफ से मोबाइल वॉलेट SBI Buddy को साल 2015 में लॉन्च किया गया था. एसबीआई बडी को एक साथ 13 भाषाओं में लॉन्च किया गया था. साल 2017 के अंत तक एसबीआई बडी के करीब सवा करोड़ रजिस्टर्ड यूजर थे.



SBI Buddy की जगह अब SBI YONO को मोबाइल वॉलेट की तरह इस्तेमाल किया जा सकेगा. बैंक ने त्‍योहारी सीजन में इंटीग्रेटेड डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म SBI YONO की शुरुआत की थी. इसके लिए SBI ने रिलायंस जियो के साथ भी पार्टनरशिप की थी. इसमें माई जियो ऐप के जरिए SBI और जियो पेमेंट बैंक की मदद से वित्तीय सेवाएं दी जाती हैं.

टॉप 5 फाइनेंशियल ऐप में शामिल SBI YONO
लॉन्च होने के बाद से ही SBI योनो, App स्टोर और गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है. अभी थोड़े वक्त पहले ही लॉन्च हुए योना शीर्ष 5 फाइनेंशियल ऐप्स में शामिल है. योनो के लॉन्च होने के बाद, एसबीआई ने IRCTC, बुकमाईशो, SOTC, एक्सपीडिया, किंडल, बुकिंग डॉट कॉम और मोजार्टो सहित 25 नए ई-मर्चेंटस को इसमें शामिल किया है. इसके अलावा, टाटा मोटर्स, ह्युंदई, फोर्ड जैसी ऑटो कंपनियों भी योनो मर्चेंट्स लिस्ट में शामिल हैं. कुल 85 मर्चेंट्स अब तक SBI YONO से जुड़ चुके हैं.








Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...