Skip to main content

काबुल में जेल के बाहर आत्मघाती हमला, सात लोगों की मौत

जेल के अधिकारी अब्दुल्ला करीमी के मुताबिक, हमला जेल के द्वार के पास हुआ, वहां बड़ी संख्या में आगंतुक जेल में प्रवेश से पहले सुरक्षा जांच के लिए इंतजार कर रहे थे.

काबुल: राजधानी काबुल में स्थित देश के सबसे बड़े कारागार के बाहर हुए आत्मघाती हमले में सात लोगों की मौत हुई है. मरने वालों में सुरक्षाकर्मी और जेलकर्मी शामिल हैं. गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नजीब दानिश ने बताया कि बुधवार तड़के हमलावर ने जेल में काम करने वाले कर्मचारियों को लेकर जा रही बस को निशाना बनाया. गौरतलब है कि पुल-ए-चरखी जेल में सैकड़ों कैदी बंद हैं, जिनमें बड़ी संख्या में तालिबान भी हैं.

जेल के अधिकारी अब्दुल्ला करीमी के मुताबिक, हमला जेल के द्वार के पास हुआ, वहां बड़ी संख्या में आगंतुक जेल में प्रवेश से पहले सुरक्षा जांच के लिए इंतजार कर रहे थे. फिलहाल किसी ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

आपको बता दें काबुल में सोमवार (29 अक्टूबर) को अफगान निर्वाचन कार्यालय को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती हमले में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई थी, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए. हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट समूह ने ली है. पुलिस प्रमुख बिस्मिल्लाह तबन ने बताया कि बम हमलावर भारी सुरक्षा से घिरे चुनाव आयोग के कार्यालय के दरवाजे की ओर बढ़ रहा था जब पुलिस को उसके इरादों पर संदेह हुआ और उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद हमलावर ने अपने कपड़ों में लगे वितालिबान और आईएस दोनों ने अफगानिस्तान में संसदीय चुनाव में गड़बड़ी फैलाने की धमकी दी है. अधिकांश प्रांतों में चुनाव 20 अक्टूबर को हुआ था. दक्षिणी कंधार प्रांत में चुनाव पिछले शनिवार को हुआ था. पहले की खबरों में कहा गया था कि सोमवार को हुए हमले में हमलावर विस्फोटकों से लदा वाहन चलाकर गया था, जबकि तालिबान ने बाद में कहा कि वह पैदल चलकर वहां पहुंचा था. हमले में प्रांत के पुलिस प्रमुख जनरल अब्दल रजीक की मौत हो गई जबकि कई अन्य प्रांतीय अधिकारी और कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. स्फोटकों में विस्फोट कर दिया था.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...