Skip to main content

रणबीर कपूर से प्यार कर फंस गईं आलिया, क्या छोड़ना पड़ेगा फिल्मी 'करियर'?

नई दिल्ली: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अफेयर की चर्चा हर जगह है. सोशल मीडिया पर खबर चल रही है कि दोनों का रिश्ता प्यार से भी आगे बढ़कर शादी तक पहुंचने वाला है. शायद यही वजह है कि लंबे समय से आलिया को रणबीर के परिवार के साथ देखा जा रहा है. मगर इस रिश्ते में पेंच यह है कि फिल्मी दुनिया की उभरती एक्ट्रेस आलिया को अपना करियर छोड़ना पड़ सकता है.

दरसअल, ऐसा माना जाता है कि कपूर खानदान में शादी के बाद बहुओं को फिल्मों में काम करने की इजाजत नहीं है. यही वजह है कि रणधीर कपूर की पत्नी बबीता और ऋषि कपूर की पत्नी नीतू सिंह विवाह के बाद फिल्मी दुनिया से दूर हो गई थीं. इसी वजह से अब माना जा रहा है कि रणबीर से शादी के बाद आलिया को भी अपना करियर दांव पर लगाना पड़ सकता है.

हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि आलिया शादी के बाद भी अपना फिल्मी करियर जारी रखेंगी, क्योंकि बॉलीवुड के 'शोमैन' राजकपूर के भाई शशि कपूर की पत्नी जेनिफर और शम्मी की पत्नी गीता बाली ने भी फिल्मों में करना बंद नहीं किया था.

बेटियों पर रोक नहीं
इससे पहले यह माना जाता था कि कपूर खानदान में बेटियों को फिल्मों में काम करने पर मनाही है. मगर रणधीर-बबीता कपूर की बेटियों करिश्मा और करीना ने इस मिथक को तोड़ दिया. राजकपूर की पोती करिश्मा और करीना बॉलीवुड की सफल एक्ट्रेसेस में शामिल हैं. करिश्मा को छोड़ दिया जाए तो सैफ अली खान से शादी के बाद करीना कपूर आज भी बड़े पर्दे पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराए हुए हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर और आलिया के परिवारों ने शादी के लिए हरी झंडी दिखा दी है. अब अमेरिका में अपनी बीमारी का इलाज करा रहे रणबीर के पिता ऋषि कपूर की सेहत में सुधार होते ही इस रिश्ते पर मुहर लग सकती है. यहां बता दें कि 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली आलिया भट्ट बॉलीवुड डायरेक्टर-प्रोड्यूसर महेश भट्ट और एक्ट्रेस सोनी राजदान की बेटी हैं.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...