Skip to main content

WhatsApp ने मैसेज का वास्तविक सोर्स बताने पर खड़े किए हाथ, भारत सरकार को भेजा जवाब

नई दिल्ली (शिव प्रकाश यादव): WhatsApp ने भारत सरकार के IT मंत्रालय द्वारा भेजे गए दूसरे नोटिस का जवाब दे दिया है. WhatsApp ने ZeeBusiness को भेजे गए एक ईमेल में बताया कि उसके प्लेटफ़ॉर्म का प्रयोग संवेदनशील चैट के लिए भी होता है, ऐसी स्थिति में किसी मैसेज को attribute करने यानि किसी मैसेज के वास्तविक सोर्स की पहचान करने से मेसेजिंग ऐप के दुरूपयोग की संभवनाएं बढ़ जाएंगी.Message attribution के विषय में अपने हाथ खड़े करते हुए WhatsApp ने कहा कि लोग उसके प्लेटफॉर्म का प्रयोग अपने परिवार,डॉक्टर, बैंक के साथ संवेदनशील चैट के लिए करते है और साथ ही साथ पुलिस इन्वेस्टीगेशन के मामलों में भी whatsapp का प्रयोग होता है.

WhatsApp भारत में अपनी टीम में दो महत्वपूर्ण सीनियर पदों - Head of India और Head of Policy पर नियुक्ति कर रहा  है. WhatsApp का कहना है कि भारत में इन दो पदों पर नियुक्ति उसके यूज़र्स को सपोर्ट देने और निवेश की रणनीति का हिस्सा है. हालांकि ये कहा जा रहा है कि फेक मैसेज को रोकने के लिए भारत सरकार की तरफ से पड़े दबाव के चलते WhatsApp के द्वारा ये नियुक्तियां की जा रही हैं, लेकिन इंस्टेंट मेसेजिंग ऐप ने सीधे तौर और इस पर कुछ नहीं बोला.

WhatsApp ने बताया कि हाल ही में उसके COO Matt Idema ने IT मंत्रालय  के वरिष्ठ प्रतिनिधियों से मुलाकात कर ये बात उनके सामने रखी थी कि फेक सन्देश व् अफवाह के चलते हो रही मोब लिन्चिंग की घटनाओं को रोकने के लिए सरकार, civil society और techकम्पनियों को साथ आना ज़रूरी है. WhatsApp ने बताया कि फेक संदेशों के प्रवाह की गति को धीमा करने के उद्देश्य से उसने अपने प्रोडक्ट में कई नए बदलाव किये हैं. और साथ ही साथ लोगों को फेक न्यूज़ की पहचान करने के लिये शिक्षित भी कर रहा है.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...