Skip to main content

गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर इंजीनियरिंग स्टूडेंट कर रहा था शातिर काम, भेद खुलते ही उड़े सबके होश

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के हॉस्टल से एक युवक को ऐसे आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जो हैरान करने वाला है. आरोप है कि यह युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर हॉस्टल के शौचालयों में छुपा हुआ कैमरा लगाते थे और इसकी मदद से छात्राओं के न्यूड वीडियो बनाता था. आरोपी छात्र की पहचान तमिलनाडु के तंजावुर के रहने वाले सिद्धार्थ के रूप में हुई है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की छानबीन में जुट गई है.

पुलिस के मुताबिक सिद्धार्थ इंजीनियरिंग का छात्र है. इस मामले में गिरफ्तार हुए सिद्धार्थ ने अपना जुर्म कबूल लिया है. वहीं उसकी गर्लफ्रेंड ने पुलिस को बताया है कि कुछ महीने पहले उसका सिद्धार्थ के साथ अफेयर शुरू हुआ था. एक बार सिद्धार्थ के जाल में फंसकर लड़की ने अपना न्यूड वीडियो बनाकर उसे भेज दिया था. आरोप है कि सिद्धार्थ इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर गर्लफ्रेंड को ब्लैकमेल करने लगा था. ब्लैकमेलिंग में फंसकर लड़की सिद्धार्थ के गलत काम में उसका साथ देने लगी थी.

पुलिस पूछताछ में गर्लफ्रेंड ने बताया कि वह बदनामी के डर से सिद्धार्थ के इशारे पर हॉस्टल के बॉथरूम में गुप्त कैमरा लगाती थी. इसके बाद दोनों मिलकर लड़कियों के न्यूड वीडियो बनाते थे. पुलिस ने बताया कि आंध्र प्रदेश की रहने वाली 21 वर्षीय लड़की की नजर पिछले दिनों एक फेसबुक अकाउंट पर पड़ी. इस फेसबुक पेज पर उसकी न्यूड तस्वीरें थीं. जब उसने इस फेसबुक अकाउंट को खंगाला तो पता चला कि इसपर गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम के कई वीडियो और तस्वीरें अपलोड हैं. इन वीडियो में कॉलेज लड़कियां न्यूड दिख रही हैं.

पीड़ित छात्रा ने यह बात अपने मां-पिता और कॉलेज हॉस्टल में पढ़ रही छात्राओं को ये बातें बताई. इसके बाद यह मामला पुलिस के संज्ञान में आया. पुलिस ने पड़ताल की तो सिद्धार्थ की सारी करतूत सामने आ गई. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. जांच में पता चला है कि एक छात्रा की मां उससे मिलने हॉस्टल आई थी और उन्होंने कॉलेज का बाथरूम यूज किया था. इस दौरान आरोपी सिद्धार्थ ने उनका भी न्यूड वीडियो बना लिया था. छात्राओं के अनुरोध पर पुलिस ने फेसबुक से कहा है कि जितनी जल्दी हो सारे न्यूड वीडियो और तस्वीरें डिलीट की जाए.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...