Skip to main content

Facebook ने शुरू किया नया फीचर, बताएगा कितना समय सोशल साइट पर बिताया

सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक (Facebook) ने पिछले दिनों अपने करोड़ों यूजर्स के लिए कई नए फीचर शुरू किए हैं. करीब चार महीने पहले फेसबुक की तरफ से घोषणा की गई थी कि जल्द ही यूजर्स के सोशल साइट पर बिताए गए समय को ट्रैक करने के लिए फीचर लाया जाएगा.


नई दिल्ली : सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक (Facebook) ने पिछले दिनों अपने करोड़ों यूजर्स के लिए कई नए फीचर शुरू किए हैं. करीब चार महीने पहले फेसबुक की तरफ से घोषणा की गई थी कि जल्द ही यूजर्स के सोशल साइट पर बिताए गए समय को ट्रैक करने के लिए फीचर लाया जाएगा. अब फेसबुक ने यह फीचर शुरू कर दिया है, इस टूल को 'Your Time on Facebook' नाम दिया गया है. इसकी मदद से आपको यह पता चल जाएगा कि आपने सोशल मीडिया साइट पर कितना समय बिताया है.

आईओएस प्लेटफॉर्म पर कर सकते हैं एक्सिस
मीडिया रिपोटर्स में दावा किया जा रहा है कि कंपनी ने नया फीचर सभी यूजर्स के लिए शुरू कर दिया है. अभी इस फीचर को आप आईओएस प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं. अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि हफ्ते में आपने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर कितना समय बिताया तो इसके लिए सबसे पहले फेसबुक साइट या एप में लॉगइन कीजिए. इसके बाद आप सेटिंग और प्राइवेसी पर क्लिक करें. अब यहां आपको 'Your Time on Facebook' नाम से ऑप्शन मिलेगा. इस पर क्लिक कर दें. क्लिक करने पर आपके सामने यह जानकारी होगी कि आपने कितना समय सोशल साइट पर बिताया है.

पूरे हफ्ते की दिन के हिसाब से मिलेगी जानकारी
यह पूरी जानकारी दिन के हिसाब से आपको मिलेगी. उदाहरण के लिए आपने सोमवार को 25 मिनट का समय फेसबुक को दिया. वहीं मंगलवार को यह समय बढ़कर 40 मिनट हो गया. इस तरह आप अलग-अलग दिन के हिसाब से पूरे हफ्ते में यह जान सकेंगे कि आपने कुल कितना समय फेसबुक या इंस्टाग्राम पर दिया. अगर आपको फेसबुक की लत है और आप तय लिमिट से ज्यादा फेसबुक चलाते हैं तो यहां पर एक लिमिट भी सेट कर सकते हैं. तय लिमिट के पास पहुंचने पर आपके पास नोटिफिकेशन आ जाएगा.



आपको बता दें फेसबुक की तरफ से अगस्त में इस बारे में घोषणा की गई थी. सोशल साइट की तरफ से कहा गया था कि जल्द ही नया फीचर यूजर्स को अपना टाइम मैनेज करने में मदद करेगा. कंपनी की तरफ से यह भी कहा गया था कि टाइम ट्रैकिंग फीचर अभिभावक और युवाओं के बीच भी संवाद स्थापित करने में मदद करेगा. फेसबुक के नए शुरू किए गए फीचर में आपको और भी कई ऑप्शन मिलेंगे. इससे पहले इंस्टाग्राम पर भी कुछ दिन पहले इस फीचर को जोड़ा गया है जिसका नाम योर ऐक्टिविटी है.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...