Skip to main content

यमुना एक्सप्रेस वे पर अब फ्री में मिलेगी चाय-कॉफी, लेकिन यह होगी शर्त









बढ़ते हादसे रोकने के लिए पहल
इस सेवा का फायदा केवल वाहन चालकों को रात 1:00 से सुबह 5:00 बजे तक सफर करने वाले मुसाफिरों को ही मिलेगा. यह सेवा यमुना एक्सप्रेस वे पर बढ़ते हादसों को रोकने के लिए शुरू की गई है. वाहन चालक चाय और कॉफी पीकर ड्राइविंग करेंगे तो उन्हें नींद नहीं आएगी, जिससे कम हादसे होंगे.


बैठक में लिया गया फैसला
यमुना प्राधिकरण, पुलिस और अधिकारियों के बीच हुई बैठक में यह फैसला लिया गया. इसके अलावा आरटीओ विभाग ने तय सीमा से तेज गति से वाहन चलाने वालों के घर पर नोटिस भेजने का भी प्रावधान किया है. अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस वे पर लोगों का सफर सुरक्षित हो, इसको लेकर बुधवार को जेवर टोल प्लाजा पर बैठक की गई.






रात के समय वाहन चालकों को मिलने वाली चाय और कॉफी का खर्च एक्सप्रेस वे प्रबंधन समिति उठाएगी. बुधवार को हुई बैठक में बताया गया कि ज्यादातर हादसे रात एक बजे से सुबह पांच बजे के बीच होते हैं. इसकी मुख्य वजह चालक को झपकी आना पाया गया है. इसी को ध्‍यान में रखकर यह नई सुविधा शुरू की गई है.


घर भेजा जाएगा चालान
एसीईओ ने बताया कि प्रबंधन कंपनी को प्रत्येक टोल प्लाजा पर रात 1 बजे से सुबह 5 बजे तक फ्री में चाय और कॉफी देने के निर्देश दिए गए हैं. वहीं ओवर स्पीड के लिए चालान काटने के निर्देश भी ट्रैफिक पुलिस को दिए गए हैं. रोजाना ओवरस्पीड वाहनों का ब्योरा आरटीओ विभाग को भेजा जाएगा. वहां से वाहन मालिक के घर पर चालान भेजा जाएगा.







Comments