Skip to main content

चौथे 'ग्लोबल पार्टनर्स फोरम' की भारत करेगा मेजबानी, जुटेंगे 100 से अधिक देशों के दिग्गज

ग्लोबल पार्टनर्स फोरम फोरम का लक्ष्य पीएमएनसीएच के 1000 से ऊपर साझेदारों को साझी रणनीतियों पर एकजुट करना है ताकि प्रत्येक महिला, बच्चा और किशोर खुलकर जी सके और फले-फूले.


अब तक के सबसे बड़े 'चौथे ग्लोबल पार्टनर्स फोरम' की मेजबानी इस साल भारत करने जा रहा है. यह आयोजन 12 और 13 दिसंबर 2018 को नई दिल्ली में होगा. इस साल पीएमएनसीएच (पार्टनरशिप फॉर मैटरनल, न्यूबॉर्न एंड चाइल्ड हेल्थ) में 100 से ज्यादा देशों के 1200 साझेदार हिस्सा लेंगे.

यह फोरम 'एवरी वूमन एवरी चाइल्ड (ईडब्ल्यूईसी) आंदोलन' तथा संयुक्त राष्ट्र के सेक्रेट्री जनरल के 'ग्लोबल स्ट्रैटेजी फॉर वीमेन्स, चिल्ड्रेन्स एंड अडोलसेंस्टस हेल्थ' (अंतरराष्ट्रीय रणनीति) को समर्पित है. इस अनूठे फोरम का लक्ष्य पीएमएनसीएच के 1000 से ऊपर साझेदारों को साझी रणनीतियों पर एकजुट करना है ताकि प्रत्येक महिला, बच्चा और किशोर खुलकर जी सके, फले-फूले और हमारी दुनिया को बदल दे.

इस फोरम की सह मेजबानी केंद्र सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार और पीएमएनसीएच द्वारा की जाएगी. इसमें कई देशों के प्रमुख, स्वास्थ्य मंत्री और अन्य क्षेत्रों के प्रमुख मौजूद रहेंगे. फोरम का फोकस उन कहानियों को साझा करने पर रहेगा जिनमें बताया जाएगा कि कई देश कैसे सफलतापूर्वक भिन्न क्षेत्रों में गठजोड़ कर रहे हैं तथा महिलाओं, बच्चों और किशोरों के स्वास्थ्य और स्वस्थ्य रहने पर भिन्न स्टेकधारकों का ध्यान रहता है. इस बात के ढेरों सबूत हैं कि स्वास्थ्य, शिक्षा, जल, हाईजीन और सैनिटेशन तथा श्रम क्षेत्र मिलकर काम करें तो काफी कुछ हासिल किया जा सकता है.



दुनियाभर में महिलाओं, बच्चों और किशोरों के स्वास्थ्य और स्वस्थ रहने में सुधार लाने के लिए भारत की महत्वपूर्ण उपलब्धियों और प्रतिबद्धताओं को स्वीकार करते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने भारत सरकार को यह जिम्मेदारी दी है कि वे इस साल के प्रतिष्ठा वाले ग्लोबल पार्टनर्स फोरम का आयोजन करें तथा 2030 तक ससटेनेबल डेवलपमेंट के लक्ष्य बेहतर करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई का नेतृत्व करें.

आयोजन के दौरान 12 केस स्टडी का सेट पेश किया जाएगा और इसमें साझेदारी की शक्ति का प्रदर्शन किया जाएगा. यह सभी साझेदार देशों में भिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई, जिम्मेदारी और राजनीतिक नेतृत्व से संबंधित होगी. भारत से चुनी गई सफलता की ऐसी ही एक कहानी 'मिशन इंद्रधनुष' है. यह भारत के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण और अन्य 11 मंत्रालयों के बीच बेजोड़ गठजोड़ का मामला है. इसका मकसद बच्चों और गर्भवती महिलओं के बीच टीकाकरण बढ़ाना है. और 2020 तक इसे 90 प्रतिशत करना है.

भारत इस बार 2010 के बाद दूसरी दफा 'दि पार्टनर्स फोरम' की मेजबानी कर रहा है. फोरम के पहले के आयोजन  जोहानीसबर्ग (2014, दिल्ली (2010) और दार-ए-सलाम तंजानिया में (2007) में हो चुका है.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...