Skip to main content

महिला टी20 विश्व कप: भारत के पास फाइनल में पहुंचने का मौका, सेमीफाइनल में इंग्लैंड से मुकाबला

महिला टीम इंडिया अभी तक टी20 विश्व कप के फाइनल में नहीं पहुंच पाई है, सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगा.


एंटिगा:  अभी तक हर मैच में एकतरफा प्रदर्शन करने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सामने टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में उस इंग्लैंड की चुनौती होगी, जिसने एक साल पहले भारत को वनडे विश्व कप का खिताब जीतने से रोका था. भारत अगर जीतता है तो वह पहली बार विश्व कप के फाइनल में जगह बनाएगा. हरमनप्रीत कौर की टीम के पास इंग्लैंड से वनडे विश्व कप का हिसाब चुकाने का सुनहरा मौका है.

इस विश्व कप में हालांकि इंग्लैंड का प्रदर्शन ज्यादा खास नहीं रहा है. खासकर भारत के प्रदर्शन की तुलना में. भारत ने अपने ग्रुप-बी के सभी चारों मैच जीतते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया है तो वहीं इंग्लैंड को चार में से दो में जीत मिली और एक में हार मिली है,  जबकि एक मैच हो नहीं सका था.

इससे पहले 2010 में सेमीफाइनल में पहुंचा था भारत
भारत ने 2010 के बाद से पहली बार टी-20 विश्व कप सेमीफाइनल में जगह बनाई है. अब हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम की कोशिश इस मौके को भुनाते हुए पहली बार फाइनल में प्रवेश कर खिताब अपने नाम करने की होगी. भारत ने एक भी बार टी-20 विश्व कप का फाइनल नहीं खेला है और टीम इस बार यह इतिहास रचने के लिए प्रतिबद्ध दिख रही है. वहीं इंग्लैंड 2009 में आयोजित विश्व कप के पहले संस्करण का खिताब अपने नाम कर चुकी है जबकि 2012 और 2014 में दो बार उसे ऑस्ट्रेलिया ने खिताब जीतने से रोक दिया था.



ये हैं भारत की चिंताएं
भारतीय टीम के प्रदर्शन को देखते हुए लग रहा है कि उसका विजेता बनना संभव भी है. हालांकि बल्लेबाजी में भारत को थोड़ी चिंता है क्योंकि ऊपरी क्रम के अलावा अभी तक चारों मैच में मध्यक्रम और निचला क्रम विफल रहा है. मिताली राज, हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना के अलावा भारत की कोई और बल्लेबाज अपने रंग में नहीं दिखी. जेम्मिाह रोड्रिगेज ने इन तीनों के अलावा पहले मैच में अच्छी पारी खेली थी, लेकिन उसके बाद वह लय भटक गई. अहम मैच से पहले भारत को अपने निचले क्रम और मध्यक्रम को मजबूत करने की जरूरत है.

भारत के स्पिन आक्रमण है लाजवाब
वहीं अगर गेंदबाजी की बात की जाए तो भारत की स्पिन गेंदबाजों ने अभी तक हर टीम की नाक में दम किया है. पूनम यादव, राधा यादव, दीप्ती शर्मा, अनुजा पाटिल ने हर मैच में अपनी फिरकी का दम दिखाया है. भारत की स्पिन आक्रमण इस विश्व कप में टीम का अहम कड़ी जिसके दम पर भारत विश्व विजेता बनने का ख्वाब देख सकता है.

कप्तान फॉर्म में नहीं है इंग्लैंड की
इंग्लैंड की बात की जाए तो कप्तान हीथर नाइट का बल्ला शांत रहना टीम की सबसे बड़ी चिंता है. वहीं टैमी बेयुमोंट ने भी बड़ी पारी खेलने में असफल रही हैं. इन दोनों से टीम प्रबंधन को उम्मीद होगी भारत के खिलाफ एक अहम मैच में इनके बल्ले की जंग खत्म हो.

बाकी बल्लेबाज भी हैं आउट ऑफ फॉर्म
हरफनमौला खिलाड़ी नताली स्क्राइबर ने गेंद से तो अच्छा योगदान दिया है, लेकिन उनका बल्ला नहीं चला है. टीम की तीन अहम बल्लेबाजों का ऑउट ऑफ फॉर्म होना इंग्लैंड के लिए चिंता का सबब है. गेंदबाजी में अन्या श्रूबसोले बीते दो मैच में शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन-तीन विकेट अपने नाम किए थे. इंग्लैंड की गेंदबाजी इनके साथ बेयुमोंट पर काफी निर्भर करेगी.

टीमें (सम्भावित) :
भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, मिताली राज, जेमिमा रोड्रिगेज, वेदा कृष्णामूर्ति, दीप्ति शर्मा, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), पूनम यादव, राधा यादव, अनुजा पाटिल, एकता बिष्ट, डायलान हेमलता, मानसी जोशी, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी.

इंग्लैंड : हीथर नाइट (कप्तान), टैमी बायुमोंट, सोफिया डंकले, सोफी एक्केलस्टोन, टेश फरांट, क्रिस्टी गोर्डन, जैनी गन, डेनियल हेजल, एमी जोंस, नताली स्क्राइवर, अन्या श्रबसोले, लिंसे स्मिथ, फ्रान विल्सन, लॉरेन विनफील्ड, डेनियल व्याट.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

रोजाना करें एक चम्मच जीरे का ऐसे उपयोग, नहीं जाना होगा जिम

नई दिल्लीः  वजन बढ़ना लोगों की आम परेशानियां हो गई हैं. हालांकि की इसे समय रहते वह कंट्रोल कर सकते हैं. लेकिन वजन बढ़ते समय वह इसे नजरअंदाज कर देते हैं. वहीं, जब वजन उनके लिए मुशीबत बनती है तो इसे घटने के लिए वह काफी मेहनत करते हैं. यही नहीं जिम में जाकर वह घंटो पसीना बहाते हैं. इसके बाद भी जितना वह दिमाग पर कंट्रोल नहीं रखते उससे ज्यादा उन्हें डायट पर कंट्रोल रखना पड़ता है. वजन घटाने के लिए आप घरेलू और आसान तरीके आजमा सकते हैं. घर में आप हर रोज सब्जी में जीरे का इस्तेमाल करते है. यह हर घर में आसानी से मिल जाता है. हर रोज सब्जी के साथ जीरा का उपयोग कर उसे ग्रहण करते हैं. लेकिन इसे हर रोज एक अन्य तीरके से उपयोग किया जाए तो वजन आसानी से घटाया जा सकता है. आप के ग्लास पानी में एक बड़ा चम्मच जीरा को भीगोने के लिए रातभर छोड़ दें. फिर सुबह इसे उबाल कर आधा कर लें. थोड़ी देर में इसे हल्का ठंडा कर गुनगुना कर लें और पी जाएं. यह पेट के फैट को तेजी से कम होता है. साथ ही कोशिश करें की इसे खाली पेट में पीएं. और पीने के बाद घंटेभर कुछ न खाएं. इससे ज्यादा असर देखने को मिलेगा. जीरे को कई तरीकों से भी ग्...

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...