Skip to main content

मेरे लिए यह रोहित शर्मा के टेस्ट करियर का अंत है : इयान चैपल








नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में खेले जा रहे टेस्ट मैच में भारतीय शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही. हालांकि, चेतेश्वर पुजारा ने बाद में संयम के साथ खेलते हुए भारतीय पारी को संभाला. इस मैच में रोहित शर्मा ने तकरीबन 10 महीने बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी की. दक्षिण अफ्रीका में खराब परफॉर्मेंस की वजह से उन्हें दो टेस्ट के बाद ड्रॉप कर दिया गया था. इसके बाद वनडे और टी-20 में उनके शानदार परफॉर्मेंस के बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट टीम में जगह मिली. हालांकि, पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में वह इस मौके को भुनाने में असफल रहे हैं.

एडिलेड में जिस तरह रोहित शर्मा 'गैरजिम्मेदाराना' ढंग से आउट हुए हैं. उसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना की जा रही है. रोहित शर्मा की खराब परफॉर्मेंस पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज इयान चैपल ने भी कमेंट किया है.

VIDEO: रोहित शर्मा ने एक ही गेंद बाद दोहराई गलती, यूं गिफ्ट किया अपना विकेट



रोहित शर्मा के आउट होने पर इयान चैपन ने कहा, ''यह सिर्फ अपनी क्षमताओं को बर्बाद करना है. मेरे लिए यह उनके टेस्ट करियर का अंत है. हो सकता है कि बहुत से लोग उनकी इस बात से सहमत न हों, क्योंकि हर व्यक्ति के जीवन में पहली बार आता है. लेकिन जिस तरह से रोहित टेस्ट मैच के पहले दिन आउट हुए उन्होंने निराशा पैदा की है.''

उन्होंने कहा, ''हालांकि रोहित ने दिखाया कि वह अजिंक्य रहाणे की जगह ले सकते हैं और बढ़िया टेस्ट खेल सकते हैं. एडिलेड में रोहित शर्मा पूरे आत्मविश्वास से खेल रहे थे. उनका डिफेंस शानदार था. उनके स्ट्रोक भी निराशा में से नहीं आ रहे थे. वह बड़ी सहजता से स्ट्रोक लगा पा रहे थे. लग रहा था कि रोहित लंबी पारी खेलेंगे.''

VIDEO: रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया में बनाया रिकॉर्ड, डिविलियर्स-गेल को छोड़ा पीछे

बता दें कि यह पहला मौका नहीं था कि जब रोहित शर्मा विदेशी पिचों पर इस तरह आउट हुए हैं. उनके आउट होने के तरीके को देख कर आप यह सोचने के लिए मजबूर हो सकते हैं कि रोहित की तकनीक में ही खराबी है. खास तौर पर उनका डिफेंस कमजोर है. उनके आउट होने पर कई दिग्गज खिलाड़ियों और उनके लाखों फैन्स के मन में उनकी बल्लेबाजी को लेकर संदेह पैदा कर दिया है.

रोहित शर्मा पहली गेंद पर छक्का लगा चुके थे और सीमा पर बहुत कोशिशों के बाद भी फील्डर कैच नहीं पकड़ पाया था. इसके बावजूद रोहित ने अगली गेंद को उसी दिशा में उठाकर मारा. सवाल उठ रहे हैं कि रोहित क्या करने की सोच रहे थे. नाथन लॉयन ने बुद्धिमानी से रोहित को अपने जाल में फंसाया. उन्होंने मिडिल और लेग लाइन पर गेंद की. गेंद में थोड़ा सा बाउंस रखा और रोहित की पारी का अंत हो गया.








Embedded video














cricket.com.au

@cricketcomau









Six and out!


Live coverage HERE: https://cricketa.us/AUSvIND-1 #AUSvIND









158 people are talking about this


Twitter Ads info and privacy











रोहित शर्मा जब बल्लेबाजी करने आए तब भी वह टेनटेटिव लग रहे थे. उन्होंने एक ऐसा शॉट मारा जो वह आमतौर पर वनडे में मारते हैं. वह पैरों को थोड़ा सा खींचते हैं और गेंद को लिफ्ट कर देते हैं, लेकिन टेस्ट मैच में ऐसे शॉट लगाना नासमझी ही कहा जाएगा. रोहित शर्मा को वनडे और टेस्ट मैचों का फर्क समझना होगा. अन्यथा बहुत से दूसरे खिलाड़ी उनकी जगह लेने के लिए बाहर बैठे हैं.














Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...