Skip to main content

50 फीसदी वोट हासिल कर लें तो पूरा विपक्ष मिलकर भी नहीं हरा सकता : अमित शाह

देहरादून/हरिद्वार : बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से चुनाव में 50 प्रतिशत से अधिक मत प्राप्त करने और 50 साल तक सरकार चलाने के लक्ष्य को लेकर काम करने का आह्वान किया . पार्टी के विस्तार के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम 'संपर्क फॉर समर्थन' के तहत उत्तराखंड के एक दिवसीय दौरे पर आए बीजेपी अध्यक्ष शाह ने यहां सोशल मीडिया वॉलिन्टियर सम्मेलन में पूरे प्रदेश से जुटे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कठोर परिश्रम करने के साथ ही समुचित रणनीति अपनानी होगी .

विपक्षी दलों पर केवल सत्ता के लिए राजनीति करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, 'आज देश 2019 के लोकसभा चुनावों के मोड़ पर है. देश में विचारधाराओं का जो दंगल चल रहा है उसमें हमारी विचारधारा राष्ट्रवाद और अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाने की भावना से जुड़ी है . हम फिर से देश का प्राचीन गौरव लौटाना चाहते हैं . यह काम कठिन और कठोर है लेकिन हमने इसे जानबूझकर चुना है.'

'आज बीजेपी एक तरफ और बाकी विरोधी दल दूसरी तरफ'
शाह ने कहा कि एक समय में देश में कांग्रेस बनाम अन्य दल हुआ करते थे लेकिन आज उनकी पार्टी एक तरफ और बाकी विरोधी दल दूसरी तरफ हैं . हांलांकि, उन्होंने कहा, ‘ यदि हम 50 प्रतिशत मत प्राप्त कर लेते हैं और बाकी सभी एक भी हो जाएं तो भी हमें कोई नहीं हरा सकता. साथ ही हमें विजय को स्थायित्व भी देना है इसलिए हमें 50 वर्ष तक पंचायत से संसद तक सरकारें चलाने का लक्ष्य लेकर काम करना है .’


उन्होनें कहा कि सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं को केन्द्र सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं, प्रदेश सरकार के कार्यों सहित अन्य विषयों की भी पूरी जानकारी होनी चाहिए. उन्होनें इस संबंध में मोदी एप के उपयोग को भी महत्वपूर्ण बताया.

'हमारा कार्यकर्ता भारत माता के लिए कार्य करता है'
शाह ने कहा कि हमारा कार्यकर्ता भारत माता के लिए काम करता है जबकि दूसरे दलों के कार्यकर्ता लाभ के लिये काम करते हैं. बाद में पार्टी विस्तारकों की एक बैठक में हिस्सा लेते हुए बीजेपी अध्यक्ष शाह ने सभी वर्गों को पार्टी से जोड़ेने की आवश्यकता जताते हुए कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की आत्मा हैं. शाह ने कहा कि बूथ स्तर तक पूरी रचना के बाद पन्ना पमुख बनाने का कार्य भी 31 जनवरी तक पूरा करना है . शाह ने लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में भी हिस्सा लिया तथा चुनाव की तैयारियों व रणनीतियों पर चर्चा की तथा सदस्यों को आवश्यक निर्देश दिए.

शाह ने की प्रणव पंड्या और स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी से मुलाकात
इससे पहले, शाह ने रविवार को हरिद्वार में पार्टी के 'संपर्क फॉर समर्थन' अभियान के तहत गायत्री पीठ शांतिकुंज के प्रमुख प्रणव पंड्या और भारत माता मंदिर के प्रमुख स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी से मुलाकात की और उनसे अगले साल होने वाले आम चुनावों के लिए समर्थन मांगा . शाह ने दोनों आध्यात्मिक संगठनों के प्रमुखों से मुलाकात के दौरान केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की चार साल की उपलब्धियों के विवरण का प्रपत्र भेंट किया तथा उन्हें जन—जन तक उसे पहुंचाने की भी अपील की .

अपने तय कार्यक्रम से करीब डेढ घंटा विलंब से शांतिकुंज पहुंचे शाह ने पहले अखंड ज्योति के दर्शन किए . बीजेपी अध्यक्ष शाह के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री रावत, पार्टी महासचिव सरोज, प्रदेश पार्टी अध्यक्ष भट्ट, प्रदेश के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक भी मौजूद रहे .

बाद में शांतिकुंज प्रमुख डॉ. पंड्या और शैल दीदी के साथ लगभग आधा घंटे चली वार्ता में बीजेपी अध्यक्ष ने 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों में बीजेपी के लिए समर्थन मांगा . उन्होंने निवर्तमान शंकराचार्य स्वामी सत्यमित्रानंद महाराज से भी एकांत वार्ता कर पार्टी के लिए समर्थन और सहयोग मांगा .

हरिद्वार की दोनों प्रमुख संस्थाओं के देश भर में करोडों अनुयायी हैं . विहिप और बीजेपी के करीबी माने जाने वाले भारत माता मंदिर के संत सत्यमित्रानंद का भी देश भर खास तौर से गुजरात में व्यापक प्रभाव है .

दोनों आध्यात्मिक संगठनों के प्रमुखों से मुलाकात के बारे में बीजेपी अध्यक्ष शाह ने कुछ नहीं कहा जबकि बीजेपी ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया . हालांकि, मुलाकात के बाद शांतिकुंज प्रमुख डॉ. पंड्या ने मोदी सरकार के 'गुड गवर्नेंस' (सुशासन) की तारीफ की और कहा कि केंद्र सरकार की जनहित की कुछ योजनाओं को जन—जन तक पहुंचाने में शांतिकुंज अपनी भूमिका का निर्वहन करेगा .

एक सवाल के जवाब में उन्होंने साफ किया कि शांतिकुंज बीजेपी के पक्ष में सीधे—सीधे समर्थन या वोट देने की घोषणा नहीं करेगा . केंद्र सरकार की गंगा स्वच्छता अभियान के तहत 'नमामि गंगे' योजना और शांतिकुंज के गंगा स्वच्छता अभियान के बीच फर्क के सवाल पर उन्होंने कहा कि शांतिकुंज ने जनजागरण के माध्यम से नमामि गंगे से अधिक प्रभावी रूप से काम किया है .

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...