जम्मू-कश्मीर : पुंछ में ब्रिगेड मुख्यालय पर पाकिस्तान ने दागे गोले, भारतीय सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब
भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का माकूल जवाब दिया जा रहा है.
श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में पाकिस्तान की ओर से मंगलवार को एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया गया है. मंगलवार सुबह पाकिस्तान की ओर से पुंछ में ब्रिगेड मुख्यालय को निशाना बनाकर गोले दागे गए हैं. भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का माकूल जवाब दिया जा रहा है. पाकिस्तान की ओर से फेंके गए गोले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है.
विस्तृत जानकारी का अभी इंतजार है...
Comments
Post a Comment