Skip to main content

Jio GigaFiber का रजिस्ट्रेशन शुरू, 5 सिंपल स्टेप में ऐसे पूरा करें प्रोसेस








नई दिल्ली : रिलायंस जियो (Reliance Jio) की हाईस्पीड इंटरनेट सर्विस जियो गीगा फाइबर (Jio GigaFiber) का इंतजार कर रहे लोगों के लिए खुशखबरी. जियो की फाइबर-टू-द-होम (FTTH) ब्राडबैंड सर्विस के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं. अगर आप भी जियो गीगा फाइबर के लिए पंजीकरण कराने के इच्छुक हैं तो जियो की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. Jio GigaFiber को ऑल-इन-वन सॉल्यूशन ब्राडबैंड, आईपीटीवी, लैंडलाइन और वर्चुअल रियल्टी गेमिंग के आधार पर तैयार किया गया है. यह पहला मौका है जब मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ब्राडबैंड मार्केट में उतर रही है.

1Gbps की हाई स्पीड इंटरनेट सर्विस मिलेगी
जियो गीगा फाइबर (Jio GigaFiber) का रजिस्ट्रेशन कर यूजर्स दिखा पाएंगे कि वे जियो की ब्राडबैंड सुविधा लेने के इच्छुक हैं. कंपनी की तरफ से जियो गीगा फाइबर को जुलाई में एजीएम के दौरान लॉन्च किया गया था. कंपनी का कहना है कि इस सर्विस के माध्यम से यूजर को 1Gbps की हाई स्पीड इंटरनेट सर्विस मिलेगी. अभी आप इसके लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. जिस शहर के सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन होंगे, वहां पर सबसे पहले जियो गीगा फाइबर सर्विस की शुरुआत की जाएगी. एजीएम में आरआईएल के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा था कि Jio GigaFiber को एकसाथ 1100 शहरों में शुरू किया जाएगा.

7 नवंबर से शुरू हो सकती है सर्विस
यह सर्विस कब शुरू होगी इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्टस में दावा किया जा रहा है कि दिवाली से पहले 7 नवंबर से जियो गीगा फाइबर की सर्विस शुरू हो जाएगी. जियो गीगाफाइबर की पिछले कुछ महीनों से टेस्टिंग चल रही है. Jio GigaFiber की बुकिंग आज यानी 15 अगस्त से शुरू हो गई है. मीडिया रिपोर्टस में दावा किया जा रहा है कि Jio Giga Fiber की सेवा अन्य ब्राडबैंड सर्विस के मुकाबले काफी सस्ती होगी. इसके प्लान की शुरुआत महज 500 रुपये से हो सकती है. आगे पढ़िए जियो गीगा फाइबर के लिए रजिस्ट्रेशन का पूरा प्रोसेस...

ऐसे करें Jio GigaFiber का रजिस्ट्रेशन
- जियो गीगाफाइबर को रजिस्टर करने के लिए सबसे पहले जियो की वेबसाइट (www.jio.com) पर जाएं.
- यहां आपको 'invite JioGigaFiber now' का रेड कलर का बटन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें और अब नया वेबपेज खुलेगा.
- यहां Change पर क्लिक कर अपना पता दर्ज करें. इसके बाद आप submit बटन पर क्लिक करें. इसके बाद आने कौन सा पता डाला है ऑफिस का या घर का यह सलेक्ट कर कन्फर्म पर क्लिक करें.
- अब अगले पेज पर अपना नाम और फोन नंबर डालकर जेनरेट OTP पर क्लिक करें.
- यहां ओटीपी दर्ज करने के बाद लोकलिटी का टाइप (सोसायटी, टाउनशिप, डिवेलपर आदि) सिलेक्ट कर सब्मिट पर क्लिक कर दें.









Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...