दीपावली पर जहां फुलझड़ियां और पटाखे चलाना चाहिए वहां वह पिस्टल से फायर करती नजर आ रही हैं. बताया जा रहा है इस पिस्टल का लाइसेंस भी इनके नाम पर नहीं है उसके बावजूद भी वह पिस्टल से फायर कर रही हैं. रश्मि वर्मा कोर्ट के आदेशों को ठेंगा दिखाती नजर आ रही हैं.

अलग अलग तस्वीरों में देख कर साफ पता चलता है कि इन्हें हथियारों से बेहद प्यार है. अलग-अलग फोटो में अलग अलग हथियार इनके हाथ में देखे जा सकते हैं, जबकि इनके अपने नाम पर किसी भी हथियार का लाइसेंस नहीं है.

इस मामले में जब जी मीडिया के संवाददाता ने रश्मि शर्मा से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया. सोशल मीडिया पर वायरल हुई इन वीडियो और तस्वीरों के बाद मथुरा जिला प्रशासन क्या कार्रवाई करता है यह तो वक्त ही बताएगा. लेकिन, उनकी इन तमाम तस्वीरों से साफ पता चलता है कि उन्हें कोर्ट का न तो सम्मान है और न ही पुलिस का कोई डर
Comments
Post a Comment