Skip to main content

PM मोदी को ट्वीट कर नाबालिग ने लगाई गुहार, कहा- 'हमारी मदद कीजिए, हमारी इज्जत खतरे में है'

नई दिल्ली/बरेली: उत्तर प्रदेश में दबंगों का आतंक दिन प्रति दिन बढ़ता जा रहा है, ताजा मामला बरेली के थाना किला का है, जहां एक नाबालिग पीड़िता ने दबंगों के आतंक से परेशान होकर पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी पुलिस को ट्वीट कर सुरक्षा की गुहार लगाई है. नाबालिग ने अपने पड़ोस में रहने वाले लड़कों पर आरोप लगाया है. पीड़िता ने पीएम मोदी और यूपी पुलिस से शिकायत की है कि वो उसकी मदद करें. ट्विटर पर पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस एक्शन में आ गई है.

क्या किया ट्वीट
नाबालिग पीड़िता ने ट्विटर पर ट्वीट किया है, 'हमारी मदद करो, हमारी इज्जत खतरे में है, पड़ोस के कुछ लोग हमपर नजर रखते हैं और गंदी-गंदी हरकते करते है'. इस ट्वीट में पीड़िता ने यूपी पुलिस, पीएम नरेंद्र मोदी, यूपी डीजेपी और अखिलेश यादव को टैग किया है.

घर में आकर की थी छेड़छाड़
पीड़िता का मां ने बताया कि घर में बच्चियों को अकेला देख पड़ोस के तीन आरोपी उनके घर में जबरदस्ती घुसे और उनके बच्चियों के साथ छेड़छाड़ की और धमकी दी अगर मामले की शिकायत की तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे. पीड़ित परिवार की मांग है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो.

एक्शन में आई पुलिस
ट्विटर पर पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस एक्शन में आ गई है. बरेली पुलिस ने इस मामले की जांच सीओ सेकेंड को दे दी है. हालांकि, अभी तक पुलिस आरोपियो को गिरफ्तार नहीं कर सकी है. एसपी सिटी का कहना है कि उनके पास महिला शिकायत करने आई थी. उन्होंने कहा कि जांच के बाद आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...