जकार्ता: इंडोनेशिया के लायन एयर विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों के शवों और मलबे की तलाश कर रहे एक इंडोनेशियाई गोताखोर की मौत हो गई. विमान दुर्घटना में सभी 189 लोगों की मौत हो गई थी. अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि सायचरुल एंटो (48) उस टीम का हिस्सा थे जो जावा समुद्र में शवों और मलबे की तलाश कर रही थी. उनकी शुक्रवार को मौत हो गई.
इंडोनेशियाई नौसेना के जांच एवं बचाव डिवीजन के कमांडर इस्सवार्तो ने कहा कि वह जांच एवं बचाव एजेंसी के साथ स्वेच्छा से जुड़े थे. उन्होंने कहा कि ऐसा समझा जाता है कि कम दबाव के चलते उनकी मौत हो गई. एंटो ने पहले पालू में भी सेवाएं दी थी जहां पर सितंबर में भूकंप और सुनामी आई. उन्होंने करीब चार साल पहले एयर एशिया की विमान दुर्घटना में बचाव अभियान में भी भाग लिया था.

आपको बता दें 29 अक्टूबर की सुबह इंडोनेशिया की लॉयन एयरलाइन का विमान सुबह क्रैश हो गया था. इस हादसे में विमान में सवार सभी 189 यात्रियों और क्रू मेंबर्स के साथ सभी के मारे जाने की खबर सामने आई थी. जकार्ता से उड़ान भरने के 13 मिनट बाद ही विमान क्रैश हो गया था. कुछ ही महीने पहले सेवा में लिया गया बोइंग-737 मैक्स विमान जकार्ता से उड़ान भरने के बाद रडार से गायब हो गया था और इसे जकार्ता लौटने के लिए कहे जाने से पहले ही यह जावा के समुद्र में गिर गया था.
लॉयन एयरलाइन तेजी से उभरती लो कॉस्ट एयरलाइन है, जिसके सेफ्टी रिकॉर्ड्स इतने अच्छे नहीं है. ये प्राइवेट एयरलाइन 1999 में शुरू हुई थी. हर दिन लॉयन एयरलाइन की 17,000 हजारे से ज्यादा द्वीपों में और इंटरनेशनल फ्लाइट्स उड़ान भरती हैं. यात्रियों की संख्या के हिसाब से बात की जाए तो मलेशिया बेस्ड एयर एशिया के बाद ये देश की सबसे बड़ी एयरलाइन है.
सोमवार से पहले किसी बड़ी दुर्घटना में इस एयरलाइन का नाम आखिरी बार 2004 में सामने आया था. सोमवार को हुई इस दुर्घटना से इंडोनेशिया की एविएशन सेफ्टी को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि यूरोपियन यूनियन और अमेरिका ने उस पर से बैन हटा लिया था.

Comments
Post a Comment