Skip to main content

इंडियन मार्केट में धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ OnePlus 6T, ये है कीमत

नई दिल्ली : अग्रणी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस (OnePlus) oneplus-6t-launched-in-india-starting-price-of-rsने अपना नया स्मार्टफोन वनप्लस 6टी (One Plus 6T) लॉन्च कर दिया है. नए फोन की शुरुआती कीमत 37,999 रुपये है. कंपनी ने नए स्मार्टफोन को तीन वेरिएंट 6 GB/ 128 GB मेमोरी, 8 GB/ 128 GB मेमोरी और 8 GB/ 256 GB मेमोरी के साथ उतारा है. फोन 1 नवंबर को रात 12 बजे से कंपनी की वेबसाइट oneplus.in और अमेजन इंडिया पर मिलना शुरू हो जाएगा. वहीं 3 नवंबर से यह वनप्लस स्टोर, रिलायंस डिजीटल और क्रोमा सेंटर पर मिलेगा.

तीन वेरिएंट के साथ आया वनप्लस 6टी
फोन के 6 GB/ 128 GB मेमोरी वाले वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है. इसके दूसरे यानी 8 GB/ 128 GB मेमोरी वाले वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये और 8 GB/ 256 GB वाले वेरिएंट की कीमत 45,999 रुपये रखी गई है. स्मार्टफोन में डिस्प्ले फिंगरप्रिंट तकनीक, 6.41 इंच डिस्प्ले और 3,700 mAh की बैटरी दी गई है. वनप्लस के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी पेट लाउ ने कहा कि हम लगातार लोगों को सर्वश्रेष्ठ अनुभव दिलाने के लिए खुद को चुनौती देते हैं. हम जो सही होता है वह करते हैं, चाहे जो भी करना हो.

क्वालकैम स्नैपड्रैग 845 प्रोसेसर
एंड्रायड 9.0 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करने वाला वन प्लस 6 टी में क्वालकैम स्नैपड्रैग 845 प्रोसेसर दिया गया है. फोन में 6 GB के साथ 128 GB की इंटरनल स्टोरेज और 8 GB के साथ 128 और 256 GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है. फोन में 16 MP और 20 MP का रियर कैमरा है. इसके अलावा इसमें 16 MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में ब्लूटूथ, Wi-Fi, 4G VoLTE और GPS दिया गया है.

फोन में दिया गया है फिंगर स्कैनर
फोन के डिजाइन की बात करें तो इसका एम्ब्रेस्ड ग्लास डिजाइन दिया गया है. वन प्लस 6 T पहले लॉन्च किए गए वन प्लस 6 से लंबा है. फोन को लॉन्च करने से पहले ऑफिशियल मार्केटिंग इमेज में दो रंग दिखाए गए थे-मिरर ब्लैक और मिडनाइट ब्लैक. ड्युल कैमरे के साथ इसमें फिंगर स्कैनर दिया गया है. कंपनी ने इसे 'Screen Unlock' नाम दिया है. ड्यूल रियर कैमरा सेटअप के साथ 3700mAh बैटरी के साथ डैश चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...