बताया जा रहा है कि दोनों भाई-बहन ग्रेटर नोएडा से अपने घर लौट रहे थे. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है.
जानकारी के मुताबिक, मनोज नामक युवक अपनी बहन को उसके ससुराल से लेकर अपने घर जा रहा था. तभी बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रास्ता रोकने के लिए रोका और कुछ सेकेंड के बाद ही लूटपाट करने लगे. मनोज के विरोध किया, तो बदमाशों ने गोली चला दी. गोली बहन को छूकर हुई और वह मनोज को लग गई. बदमाश युवक को गोली मारने के बाद वहां से फरार हो गए. आनन-फानन में मनोज को फौरन पास के सर्वोदय अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
घटना के बाद कवि नगर इलाके में दहशत का माहौल है. घटना की जानकारी देते हुए एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि वारदात के पीछे की वजह क्या थी, इसकी जांच की जा रही है. उन्होंने बताया प्रथम दृष्टया ये लूट के विरोध का मामला लग रहा है. उन्होंने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. मृतक के परिजनों का कहना है कि आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए.
Comments
Post a Comment