Skip to main content

अयोध्या में बनेगी 221 मीटर ऊंची राम मूर्ति, देखिए Exclusive तस्वीरें

राम मूर्ति को लेकर शनिवार को यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में अहम बैठक की. इस बैठक में अयोध्या में प्रस्तावित राम मूर्ति और उसके आसपास के डिज़ायन और प्रारूप पर चर्चा हुई.


विशाल पाण्डेय, अयोध्या : अयोध्या में सरयू नदी के किनारे भगवान श्रीराम की भव्य मूर्ति बनाई जाएगी. राम मूर्ति को लेकर शनिवार को यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में अहम बैठक की. इस बैठक में अयोध्या में प्रस्तावित राम मूर्ति और उसके आसपास के डिज़ायन और प्रारूप पर चर्चा हुई. ज़ी मीडिया के पास प्रस्तावित राम मूर्ति की Exclusive तस्वीरें हैं, जिसे देखकर आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि अयोध्या में राम मूर्ति को लेकर यूपी सरकार कितने बड़े स्तर पर तैयारी कर रही है.

अयोध्या में 221 मीटर ऊंची भगवान श्रीराम की मूर्ति बनाई जाएगी, जिसमें 20 मीटर ऊंचा चक्र भी होगा. इस मूर्ति के नीचे 50 मीटर का बेस होगा. भगवान श्रीराम के हाथ में धनुष, तीर और तरकश होगा. अयोध्या में सरयू नदी के किनारे सिर्फ राम मूर्ति ही नहीं बनाई जाएगी, बल्कि राम मूर्ति के साथ साथ पूरे इलाके का कायाकल्प किया जाएगा.

फोटो : जी न्यूज

50 मीटर ऊंचे बेस/पेडेस्टल के नीचे ही भव्य व आधुनिक म्यूज़ियम बनाया जाएगा, जिसमें भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़ी चीज़ों को रखा जाएगा. यही नहीं इस म्यूज़ियम में अयोध्या का इतिहास और इक्ष्वाकु वंश के राजा मनु से लेकर श्रीराम जन्म भूमि तक का इतिहास होगा. आधुनिक तकनीक के माध्यम से इस म्यूज़ियम में भगवान विष्णु के सभी अवतारों को भी दिखाया जाएगा.

फोटो : जी न्यूज

राम मूर्ति के लिए यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने ख़ास प्लान तैयार किया है. राम मूर्ति को 100 एकड़ ज़मीन पर बनाया जाएगा. सरयू नदी के किनारे 100 एकड़ ज़मीन पर राम मूर्ति के साथ साथ सरयू रिवरफ्रंट भी बनाया जाएगा.

100 एकड़ की राम मूर्ति परिसर में ये ख़ासियत होगी
राम कुटिया (कॉटेज)
सात्विक भोजनालय
विश्राम गृह
बड़े होटल
राम लीला मैदान
गुरूकुल
सरयू घाट
ऑडिटोरियम
वनवास (बगीचा)
पार्किंग
गौशाला
बंदरों के उपचार के लिए अस्पताल
वैदिक पुस्तकालय
सर्विस रोड
पेडेस्टल प्लाज़ा

आपको बता दें कि दिवाली के मौके पर Zee News से एक्सक्लूसिव बातचीत में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि राम मूर्ति पर जल्द ही अंतिम फैसला ले लिया जाएगा और भगवान श्रीराम के अनुरूप अयोध्या को तैयार किया जाएगा.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...