Skip to main content

भोजपुरी एक्ट्रेस अर्चना प्रजापति को मिली बॉलीवुड में एंट्री, देखें उनकी Latest Pics

नई दिल्ली: कई टीवी सीरियल और लगभग 15 भोजपुरी फिल्मों में दमदार भूमिका निभा चुकीं भोजपुरी फिल्म की मशहूर एक्ट्रेस अर्चना प्रजापति को बॉलीवुड में एंट्री मिल चुकी है. अब अर्चना को बॉलीवुड फिल्म 'है तुझे सलाम इंडिया' में सेकेंड लीड एक्ट्रेस के रूप में देखा जा सकता है. बातचीत में अर्चना ने बताया कि यह बात बिलकुल सच है कि उन्हें बॉलीवुड फिल्म 'है तुझे सलाम इंडिया' में सेकेंड लीड रोल के लिए चुना जा चुका है. उन्होंने इस फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था, जो पूरी तरह से सक्सेसफुल रही. उन्होंने बताया कि यह फिल्म इसी साल अक्टूबर में रिलीज होने वाली है.

Archana Prajapati

बता दें, अर्चना प्रजापति का नाम भोजपुरी फिल्मों में शुमार है. वैसे अर्चना पहले भी बॉलीवुड की कई फिल्मों और म्यूजिक एल्बम में नजर आ चुकी हैं, लेकिन इस बार उन्हें बॉलीवुड के बड़े पर्दे पर सेकेंड लीड एक्ट्रेस के रूप में देखना काफी दिलचस्प होगा. बता दें, 'है तुझे सलाम इंडिया' में वह एक पत्रकार की भूमिका में नजर आएंगी. छोटे पर्दे से बड़े पर्दे तक का सफर तय करना अर्चना के लिए आसान नहीं रहा. उन्हें बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ा. तब जाकर उन्हें यह मुकाम हासिल हुई. अर्चना के परिवार वाले नहीं चाहते थे कि वह फिल्मों में काम करे. इस कारण उन्हें काफी समस्या होती थी.

Archana Prajapati

अर्चना बताती हैं कि वह परिवार वालों से छुपकर ऑडिशन देने जाती थीं, लेकिन एक दिन ऐसा आया जब फिल्म जगत से जुड़े लोग अर्चना के पिता जी से मुलाकात कर उन्हें समझाया कि अर्चना एक टैलेंटेड लड़की है और आने वाले समय में फिल्मी दुनिया में वह अच्छा नाम कमा सकती है. ये सारी बातों को सुनकर किसी तरह अर्चना के पिता ने हामी भर दी और फिर अर्चना अपने सपनों को सच करने के लिए निकल पड़ीं. उन्होंने अपने करियर के लिए जमकर मेहनत किया और छोटे से रोल से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की. छोटे-छोटे रोल करते करते आज अर्चना उस मुकाम को हासिल कर चुकी हैं, जहां वह अपनी पहचान की मोहताज नहीं हैं.

Archana Prajapati

आज अर्चना को उनके घरवालों का पूरा सपोर्ट है, जो उनका सबसे बड़ा हथियार है. अर्चना बताती हैं कि उन्होंने अपनी जिस पहली भोजपुरी फिल्म में काम किया था, उसका नाम था 'तकदीर का फैसला', जिसकी शूटिंग किसी वजहों से आज तक पूरी नहीं हो सकी. लेकिन वह इससे जरा भी निराश नहीं हुईं और अपने हौसले को गिरने नहीं दिया. वह कहते हैं न जब तक आपके अंदर आत्मविश्वास है आपको जिंदगी की रेस में कोई भी नहीं हरा सकता. ठीक उसी राह पर चलने वाली अर्चना को भले ही शुरुआत में काफी परेशानी और निराशा हाथ लगी, लेकिन बाद में सफलता उन्हें इस कदर मिली कि उन्हें काम और पहचान के लिए कभी सोचना नहीं पड़ा.

Archana Prajapati

वैसे तो अर्चना उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की हैं, लेकिन उनका जन्म मुंबई में हुआ और जन्म से ही वह अपने परिवालों के साथ मुंबई में रह रही हैं. जल्द ही अर्चना को एक और भोजपुरी फिल्म 'मेरी जान तिरंगा' में देखा जाएगा. इस फिल्म में अर्चना के अलावा रितेश पांडे और प्रियंका महाराज भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे. वहीं, हाल ही में अर्चना की भोजपुरी फिल्म 'सखी के बियाह' रिलीज हुई है, जिसमें उनकी भूमिका की काफी तारीफ हुई है. इस फिल्म में वह भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी के साथ नजर आई हैं. अर्चना प्रजापति ने बताया कि वह फिल्म में अपनी भूमिका को ध्यान में रखकर ही फिल्मों को साइन करती हैं. किसी एक दायरे में बंध कर रहना उन्हें बिल्कुल भी नही पसंद. अर्चना हर वह भूमिका करना चाहती हैं, जिसे दर्शक अपने दिलों दिमाग से हटा न सकें.

Archana Prajapati

21 साल की अर्चना का फोकस पूरी उनके करियर पर है और इसके लिए वह लगातार कठीन परिश्रम कर रही हैं. भोजपुरी फिल्मों में अश्लीलता पर किए गए एक सवाल पर उन्होंने कहा कि भोजपुरी जुबलीस्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' की फिल्म 'बॉर्डर' भोजपुरी से अश्लीलता को दूर करने का एक मजबूत प्रयास है. अर्चना ने 'निरहुआ' की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने फिल्म 'बॉर्डर' के माध्यम से यह संदेश दे दिया है कि अब भोजपुरी फिल्मों में अश्लीलता का कोई स्थान नहीं है. वहीं, अर्चना बॉलीवुड एक्टर इरफान खान की एक्टिंग से काफी प्रेरित हैं. अर्चना को इरफान खान की एक्टिंग काफी पसंद है. उन्होंने इरफान खान की तबीयत जल्द से जल्द ठीक होने की भगवान से कामना की है. बॉलीवुड एक्ट्रेस की बात करें तो अर्चना ने जब से आलिया भट्ट की फिल्म 'राजी' देखी है, तब से वह आलिया की एक्टिंग की दीवानी हो गई हैं.

फिल्मों की और खबर पढ़ें

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

मुशफिकुर रहीम ने धोनी, गिली, संगा को पीछे छोड़ा, 2 दोहरा शतक लगाने वाले पहले विकेटकीपर बने

बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 219 रन की नाबाद पारी खेली लंदन:  बांग्लादेश के  मुशफिकुर रहीम  ने सोमवार को दोहरा शतक लगाकर एमएस धोनी, कुमार संगकारा और एडम गिलक्रिस्ट जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है. उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 219 रन की नाबाद पारी खेली. इसके साथ ही वे दुनिया के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं, जिनके नाम दो दोहरे शतक दर्ज हैं.  मुशफिकुर रहीम  श्रीलंका के खिलाफ 200 रन की पारी भी खेल चुके हैं. उन्होंने यह पारी 2013 में श्रीलंका के गॉल में खेली थी. रहीम ने जब श्रीलंका के खिलाफ 200 रन बनाए थे, तब वे टीम के कप्तान भी थे. मेजबान बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच ढाका में दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है. बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 522 रन बनाकर पारी घोषित की. उसकी ओर से मुशफिकुर रहीम ने 421 गेंद पर 219 रन बनाए. इसके अलावा मोमिनुल हक ने 161 रन की पारी खेली. मेहदी हसन ने 68 और कप्तान महमूदुल्लाह ने 38 रन बनाए. जिम्बाब्वे की ओर से काइल जार्विस ने पांच विकेट झटके. संगकारा जमा चुके है...

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...