ऑटो इंडेक्स 3.58 प्रतिशत की तेजी
आखिरी कारोबारी दिन ऑटो इंडेक्स में बढ़त देखने को मिल रही है और यह 3.58 प्रतिशत ऊपर चढ़ गया है. एनर्जी शेयरों में तेज खरीददारी है. इससे पहले चौतरफा खरीददारी से सेंसेक्स 312 अंक चढ़कर 34,744 के स्तर पर खुला. वहीं निफ्टी की शुरुआत 82 अंकों के उछाल के साथ 10,462 के स्तर पर हुई. गुरुवार को बाजार में स्थिरता का रुख रहा था और सेंसेक्स 10 अंक के नुकसान के साथ 34,431.97 के स्तर पर बंद हुआ. इसी तरह निफ्टी 6.15 अंक गिरकर 10,380.45 के स्तर पर बंद हुआ था.
दिग्गजों में छाई रौनक
कारोबार के दौरान हैवीवेट शेयरों में यस बैंक, एशियन पेंट्स, SBI, HDFC, RIL, मारुति, कोटक बैंक, ICICI बैंक, ITC, HDFC बैंक, HUL में जमकर खरीदारी देखने को मिल रही है. हालांकि, विप्रो, TCS और कोल इंडिया में गिरावट देखने को मिली है.
मिडकैप-स्मॉलकैप भी झूमे
बाजार के कारोबार में जहां दिग्गजों ने जबरदस्त तेजी दिखाई है. वहीं, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी अच्छी खरीददारी देखने को मिली है. बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.45 फीसदी चढ़ा है. वहीं, निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 1.54 फीसदी की मजबूती देखने को मिल रही है. बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.41 फीसदी की तेजी है.
रुपया 35 पैसे मजबूत
शुक्रवार को रुपए की मजबूत शुरुआत हुई. डॉलर के मुकाबले रुपया 35 पैसे बढ़कर 73.10 के स्तर पर खुला. 24 अक्टूबर के बाद रुपया का हाई लेवल है. वहीं गुरुवार को भी रुपए में शानदार तेजी देखने को मिली थी. रुपया 50 पैसे की बढ़त के साथ 73.45 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था.
Comments
Post a Comment