Skip to main content

जन्मदिन विशेष: ब्रैडमैन ने 3 ही ओवर में लगा दिया था शतक, जानें कैसे किया था ये कमाल

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के सर डॉन ब्रैडमैन का 110वां जन्मदिन है. उन्हें आज भी क्रिकेट का महानतम बल्लेबाज माना जाता है. ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज बल्लेबाज ने अपने अपनी टीम को क्रिकेट के शीर्ष पर पहुंचाया और कई ऐसे रिकॉर्ड अपने नाम किए जिन्हें आज भी तोड़ा नहीं जा सका है. इन रिकॉर्ड टूटना आज भी सपना ही लगता है. इनमें एक रिकॉर्ड बहुत ही खास है जिसके बारे में आज के बल्लेबाज सोच भी नहीं पाते.

डॉन ब्रेडमैन का 1931 में बनाया गया रिकॉर्ड तोड़ना तो दूर उसके बारे में सोचना भी नामुमकिन लगता है. 1931 में ब्लैकहीथ इलेवन और लिथगो के बीच हुआ था. ब्रेडमैन इस मैच में वेंडल बेल के साथ ब्लैकहीथ की तरफ से बल्लेबाजी कर रहे थे. उन दिनों ब्रेडमैन शानदार फॉर्म में चल रहे थे. ब्रेडमैन ने इस मैच में 256 रन जड़े थे. जिसमें 14 छक्के और 29 चौके शामिल थे.

ऐसे बना था तीन ओवर में शतक
इसी मुकाबले में उन्होंने तीन ओवर में शतक जड़कर सभी को चौंका दिया था. उन दिनों एक ओवर 6 गेंदों का नहीं 8 गेंदों का हुआ करता था. ब्रैड मैन ने इस मैच में अपने पहले ओवर में  33 रन, दूसरे ओवर में 40 रन और तीसरे ओवर में 27 रन बनाए थे.  यह एक नामुमकिन से आंकड़े लग सकते हैं. लेकिन ब्रैड मैन ने पहली दो गेंदों पर छक्के, फिर एक चौका, दो रन, दो चौके, एक छक्का और आखिरी गेंद पर 1 रन बनाए थे. यानि पहले ओवर में ब्रैडमैन ने तीन छक्के, तीन चौके, एक बार दो रन और एक बार एक रन लिया था.

ब्रैडमैन ने दूसरे ओवर में 40 रन बनाए थे. इनमें पहले छक्का, दो चौके, फिर दो छक्के, एक चौका, एक छक्का और आखिरी गेंद पर एक चौका मारा था. इस तरह से चार चौके और चार छक्के लगाकर 16 रन चौकों से और 24 रन छक्कों से बटोरते हुए कुल 40 रन बना डाले. तीसरे ओवर में ब्रैडमैन को 27 रनों की जरूरत थी शतक के लिए और वे दूसरे छोर पर खड़े थे. पहली ही गेंद पर वेंडल बेल ने एक रन लेते हुए ब्रैडमैन को मौका दिया. इसके बाद उन्होंने दो छक्के लगा दिए फिर एक रन लिया. वेंडल बेल ने अगली गेंद पर फिर एक रन लेकर स्ट्राइक ब्रैडमैन को दे दी. अब ओवर की तीन गेंदें बाकी थी और ब्रैडमैन ने दो चौके और एक छक्का लगा कर अपना शतक पूरा कर लिया. इस ओवर में ब्रैडमैन ने तीन छक्के, दो चौके और दो बार एक रन लिए.

18 मिनट में बना था यह शतक
ब्रैडमैन का यह शतक केवल 18 मिनट में आया था. इस मुकाबले की खास बात यह थी कि यह  कंक्रीट की पिच पर खेला गया था. अभी के रिकॉर्ड्स की बात की जाए तो वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स हैं. जिन्होंने 31 गेंदों पर शतक लगाया था. वहीं टी20 सबसे तेज शतक 35 गेंदों पर दक्षिण अफ्रीका के ही डेविड मिलर के नाम है जो उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ अक्टूबर 2017 में लगाया था उसके बाद दिसंबर 2017 में भारत के रोहित शर्मा ने इंदौर में श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंदों में ही शतक लगाया था.

शानदार रिकॉर्ड रहे हैं ब्रैडमैन के नाम
ब्रैडमेन ने अपने टेस्ट कैरियर में कुल 52 टेस्ट मैच खेले थे जिसमें 99.94 की बल्लेबाजी औसत से कुल 6996 रन बनाए थे जिसमें 29 शतक और 13 अर्द्धशतक भी शामिल हैं. 12 डबल सेंचुरी, 1930 में हेडिंग्ले में एक ही दिन 309 रन बनाने का रिकॉर्ड,  किसी एक देश के खिलाफ 5000 से ज्यादा रन,  सर्वाधिक टेस्ट औसत 99.94, जैसे कई रिकॉर्ड हैं जो ब्रैडमैन के नाम आज भी हैं.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...