Skip to main content

ब्रिस्बेन टी-20 : मुकाबले से पहले VIDEO में देखिए, टीम इंडिया की तैयारी और मस्ती

आइए देखते हैं ऑस्ट्रेलिया को हराने के लिए टीम इंडिया ने किस तरह तैयारी की है. इसके साथ ही खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में जमकर मस्ती करते हुए भी नजर आ रहे हैं.


ब्रिस्बेन : पिछले दो विदेशी दौरों पर खराब खेल के कारण आलोचना का शिकार होने वाली भारतीय टीम का इस साल का आखिरी विदेशी दौराबुधवार (21 नवंबर) से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रहा है. दोनों टीमें तीन टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मैच गाबा स्टेडियम में खेलेंगी. भारत ने हाल ही में अपने घर में टी-20 की विश्व विजेता टीम वेस्टइंडीज को मात दी. इस सीरीज में भी वह अपने इसी विजयी क्रम को जारी रखना चाहेगी. वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट कोहली ने आराम किया था. कोहली अब इस सीरीज के लिए टीम में वापस आ चुके हैं. भारतीय टीम काफी मजबूती के साथ इस सीरीज में उतर रही है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया इस समय ऐसे दौर से गुजर रही जहां वो अपनी ख्याति के अनुरूप दिखाई नहीं दे रही है.

इसी साल मार्च में दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में खेले गए टेस्ट मैच में बॉल टैंपरिंग विवाद के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरून बैनक्रॉफ्ट पर प्रतिबंध लगा दिया था. तब से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट एक बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है. स्मिथ और वॉर्नर टीम के बेहद अहम सदस्य थे और इन दोनों के कारण ऑस्ट्रेलिया को जो नुकसान उठाना पड़ा है वो हालिया दौर में उसको मिली लगातार हारों से पता चला है. ऐसे में भारत के सामने जो ऑस्ट्रेलियाई टीम खड़ी हैं वो काफी कमजोर सी दिखाई पड़ रही है.

ऐसे में भारत की राह आसान सी लग रही है. भारतीय कप्तान कोहलीहालांकि मेजबानों को हल्के में लेने के मूड में नहीं है. उन्होंने कहा है कि घर में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया स्मिथ और वॉर्नर के बिना भी मजबूत है. फिर भी दोनों टीमों की तुलना में हालांकि भारत ज्यादा मजबूत दिख रही है. आइए देखते हैं ऑस्ट्रेलिया को हराने के लिए टीम इंडिया ने किस तरह तैयारी की है और साथ ही टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में जमकर मस्ती भी कर रही है.





रोहित शर्मा ने भी मैच से पहले जमकर नेट प्रैक्टिस की. ऑस्ट्रेलिया ने विराट कोहली के साथ-साथ रोहित शर्मा को आउट करने के लिए भी प्लान बनाया है. वहीं, दूसरी तरफ रोहित शर्मा का परफॉर्मेंस काफी शानदार रहा है. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के लिए रोहित शर्मा को रोकना चुनौतीपूर्ण होगा.



विराट कोहली ने भी मैच से पहले नेट प्रैक्टिस में जमकर पसीना बहाया. इंडियन क्रिकेट टीम के पेज से विराट कोहली की बल्लेबाजी का एक वीडियो शेयर किया गया है. पिछली बार भारत ने 2014-15 में ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था, उस समय भारत ने 3-0 से टी-20 सीरीज जीती थी. भारत एक बार फिर उसी प्रदर्शन को दोहराना चाहेगा.



बीसीसीआई ने अपने ऑफिशियल टि्वटर से जसप्रीत बुमराह की नेट प्रैक्टिस का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए बीसीसीआई ने लिखा- नेट पर एक पल, जब बुमराह बल्लेबाजी कर रहे हैं. इस वीडियो पर फैन्स ने जमकर कमेंट्स किए.

 

बीसीसीआई ने अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें 21 साल के ऋषभ पंत अपना नया बल्ला तैयार करते दिख रहे हैं. दरअसल, वह बल्ले पर हथौड़ा चला कर उसे 'परफेक्ट' बनाने की कोशिश में हैं. वह कहते हैं नए बैट का मैच में इस्तेमाल से पहले ऐसा जरूरी है. इसके बाद नेट प्रैक्टिस के दौरान बल्ले को परखा जा सकता है और संतुष्ट हो जाने के बाद ही इससे मैच खेलना बेहतर रहेगा.








Embedded videoऋषभ पंत के साथ विराट कोहली ने जिम का एक वीडियो भी शेयर किया था. विराट ने ऑस्ट्रेलिया पहुंच कर पंत के साथ एक तस्वीर भी शेयर की थी. इस तस्वीर को शेयर करते हुए विराट कोहली ने ऋषभ पंत को चैंपियन बताया था.





रोहित शर्मा ने भी जिम में पसीना बहाते हुए अपना एक वीडियो ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए रोहित ने लिखा है- वह तैयार हैं

वहीं, युजवेंद्र चहल ने भी जिम में जमकर पसीना बहाया है. उन्होंने भी अपने वीडियो को ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.

टीमें : 

भारतीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, क्रूणाल पांड्या, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद और युजवेंद्र चहल.

ऑस्ट्रेलिया : एरोन फिंच (कप्तान), एश्टन एगर, जेसन बेहेरनडोर्फ, एलेक्स कैरी, नाथन कूल्टर नाइल, क्रिस लिन, बेन मैक्डॉरमेट, ग्लैन मैक्सवेल, डार्सी शॉर्ट, बिलि स्टानलेक, मार्कस स्टोइनिस, एंड्रयू टाई, एडम जाम्पा.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...