Skip to main content

ऑटो लोन ले रहे हैं तो रखें इस बात का ध्यान, होगा मोटा मुनाफा

नई दिल्ली: हर इंसान की जिंदगी में अपना घर और गाड़ी काफी महत्वपूर्ण होता है. कुछ लोग घर खरीदने के बाद कार खरीदते हैं तो कुछ किराए पर रहते हुए भी. लेकिन यहां इन दोनों तरह के लोन की प्रकृति में अंतर है. होम लोन अगर आप लंबे समय के लिए लेते हैं तो यह आपके लिए सुविधाजनक है, क्योंकि घर कीमत आगे चलकर बढ़ती ही जाती है. लेकिन गाड़ी खरीदने के लिए जो आप ऑटो लोन लेते हैं, इसमें खास ध्यान देने वाली बात यह है कि आपके कार की कीमत घटती चली जाती है.


जानकारों का मानना है कि ऐसे में लंबे समय (5 से 7 साल तक) के लोन की बजाए 3 से 5 साल तक के लोन पर विचार किया जाना चाहिए. हां, आपकी ईएमआई थोड़ी ज्यादा जरूर हो जाती है, लेकिन आपको ब्याज के रूप में देय राशि में थोड़ी राहत मिल जाती है.


ऑटो लोन लेने के समय न सिर्फ ब्याज दर पर ध्यान दें बल्कि इसके पीछे छिपे अन्य लागत यानी प्रोसेसिंग फीस पर भी नजर डालें. इसके बाद ही तुलनात्मक कैलकुलेशन के हिसाब से अपना बैंक या वित्तीय संस्थान चुनें.


आम तौर पर त्योहारी सीजन में बैंक कई तरह के ऑफर भी पेश करते हैं. मसलन किसी निश्चित तारीख तक वो प्रोसेसिंग फीस नहीं लेते या राशि में कमी कर देते हैं. लाइवमिंट के अध्ययन जिसमें 10 बैंकों के ऑटो लोन पर वर्तमान दरों पर गौर किया गया है, इस पर एक नजर डालते हैं.


प्रति एक लाख रुपए पर पांच साल के लिए ऑटो लोन पर एक नजर


































































बैंकब्याज दर (%)ईएमआई (रुपए में)प्रोसेसिंग फीस रुपए में (टैक्स को छोड़कर)
भारतीय स्टेट बैंक9.20-9.702086-21101,000-1500
बैंक ऑफ बड़ौदा8.75-10.502064-214930 सिंतबर तक छूट, 6 लाख तक के लोन पर 1000
केनरा बैंक8.90-9.552071-2103लोन का 0.25 प्रतिशत, न्यूनतम 1000, अधिकतम 5000
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया9.052078लोन का 0.50 प्रतिशत, अधिकतम 15000 रुपये
यूको बैंक8.95207330 सितंबर तक कोई फीस नहीं
ऐक्सिस बैंक9.25-11.502088-21993500-5500 रुपए
ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स8.50-9.002052-2076लोन का 0.50 प्रतिशत, न्यूनतम 500, अधिकतम 7000
फेडरल बैंक9.2020861500-2500
आईडीबीआई बैंक8.90-9.502071-21001000 रुपए

लोन देने का अपना-अपना तरीका
किसी भी बैंक या वित्तीय संस्थान का ऑटो लोन देने के अपने मानदंड हैं. कुछ बैंक, कार या बाइक के एक्स शोरूम की पूरी राशि पर लोन देते हैं तो कुछ बैंक 80 प्रतिशत राशि पर लोन जारी करते हैं. जानकारों का कहना है कि किसी भी ग्राहक को अधिक से अधिक डाउनपेमेंट करने की कोशिश करनी चाहिए. इससे आप पर लोन के बदले चुकाए जाने वाले ब्याज का ज्यादा भार नहीं पड़ता. कुछ बैंक 3 से 5 साल के लिए ऑटो लोने देते हैं तो कुछ 5 से 7 साल तक के लिए भी लोन जारी करते हैं.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...