Skip to main content

सितंबर के पहले हफ्ते में लगातार 5 दिन बंद नहीं रहेंगे बैंक, ये है हकीकत

नई दिल्ली : सितंबर के पहले हफ्ते में बैंकों की लगातार पांच दिन की छुट्टी रहेगी. इससे बैंक के काम में काफी परेशानी होगी, यहां तक कि फंड ट्रांसफर भी नहीं हो पाएगा. कुछ न्यूज वेबसाइट और समाचार चैनल्स में ऐसा दावा किया जा रहा है. इस खबर को देखने के बाद काफी यूजर्स परेशान हैं. जबकि हकीकत यह नहीं है. यह एक महज अफवाह है.

खबरों में किया जा रहा यह दावा
खबर में बताया जा रहा है कि एक सितंबर यानी शनिवार को बैंक बंद रहेंगे. दो सितंबर को रविवार और 3 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की छुट्टी होने के कारण बैंक बंद रहेंगे. खबरों में बताया जा रहा है कि 4 और 5 सितंबर को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने की धमकी दी है. पेंशन से जुड़ी अपनी मांगों को मनवाने के लिए आरबीआई कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने की धमकी दी है. ऐसे में बैंक में बंद रहेंगे. कुछ खबरों में बताया जा रहा है कि इससे बैंकिंग लेनदेन प्रभावित होगा और कैश की किल्लत होगी.

यह है हकीकत
सितंबर के शुरुआत में लगातार चार या पांच दिन बैंक बंद रहने की खबर अफवाह है. आपको बता दें कि 1 सितंबर को महीने का पहला शनिवार है. पहले शनिवार को बैंकों की छुट्टी नहीं होती. बैंकों का दूसरे और चौथे शनिवार को अवकाश रहता है. ऐसे में 1 सितंबर को बैंकिंग कामकाज सुचारू रहेगा. इसके बाद 2 सितंबर को रविवार को 3 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की छुट्टी होने के कारण बैंक बंद रहेंगे. इसके बाद 4 और 5 सितंबर को आरबीआई की कर्मचारी यूनियन के हड़ताल पर रहने के कारण बैंकिंग कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ेगा. ऐसे में आपको बता दें कि बैंक केवल 2 और 3 सितंबर को ही बंद रहेंगे.

जानकारों का कहना है कि किसी भी छुट्टी से पहले एटीएम इंडस्ट्री से जुड़े लोग पहले ही एटीएम मशीन में जरूरी नकदी डाल देते हैं. इसके पीछे लक्ष्य होता है कि किसी भी तरह की परेशानी न हो. जानकारों का कहना है कि आरबीआई एक गवर्न‍िंग बॉडी है, ऐसे में रोजमर्रा के लेन-देन में इसकी भागीदारी न के बराबर होती है. अगर यह हड़ताल किसी कारणवश लंबी खिंचती है, तो इससे बैंक के साथ ही ग्राहकों को भी परेशानी हो सकती है.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

रोजाना करें एक चम्मच जीरे का ऐसे उपयोग, नहीं जाना होगा जिम

नई दिल्लीः  वजन बढ़ना लोगों की आम परेशानियां हो गई हैं. हालांकि की इसे समय रहते वह कंट्रोल कर सकते हैं. लेकिन वजन बढ़ते समय वह इसे नजरअंदाज कर देते हैं. वहीं, जब वजन उनके लिए मुशीबत बनती है तो इसे घटने के लिए वह काफी मेहनत करते हैं. यही नहीं जिम में जाकर वह घंटो पसीना बहाते हैं. इसके बाद भी जितना वह दिमाग पर कंट्रोल नहीं रखते उससे ज्यादा उन्हें डायट पर कंट्रोल रखना पड़ता है. वजन घटाने के लिए आप घरेलू और आसान तरीके आजमा सकते हैं. घर में आप हर रोज सब्जी में जीरे का इस्तेमाल करते है. यह हर घर में आसानी से मिल जाता है. हर रोज सब्जी के साथ जीरा का उपयोग कर उसे ग्रहण करते हैं. लेकिन इसे हर रोज एक अन्य तीरके से उपयोग किया जाए तो वजन आसानी से घटाया जा सकता है. आप के ग्लास पानी में एक बड़ा चम्मच जीरा को भीगोने के लिए रातभर छोड़ दें. फिर सुबह इसे उबाल कर आधा कर लें. थोड़ी देर में इसे हल्का ठंडा कर गुनगुना कर लें और पी जाएं. यह पेट के फैट को तेजी से कम होता है. साथ ही कोशिश करें की इसे खाली पेट में पीएं. और पीने के बाद घंटेभर कुछ न खाएं. इससे ज्यादा असर देखने को मिलेगा. जीरे को कई तरीकों से भी ग्...

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...