Skip to main content

बॉल टैंपरिंग विवाद : स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरुन बैनक्रॉफ्ट पर जारी रहेगा बैन

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटर्स एसोसिएशन (एसीए) ने सीए से खिलाड़ियों पर से प्रतिबंध हटाने की मांग की थी. सीए ने इस पर विचार करने के लिए हामी भर दी थी, लेकिन फैसला इन खिलाड़ियों के पक्ष में नहीं हो पाया है.


मेलबर्न : क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरुन बैनक्रॉफ्ट के ऊपर बॉल टैंपरिंग मामले में लगे प्रतिबंध को जारी रखने के फैसला लिया है. इन तीनों खिलाड़ियों पर दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में इसी साल मार्च में खेले गए टेस्ट मैच में गेंद से छेड़छाड़ के कारण प्रतिबंध लगा था. स्मिथ और वॉर्नर पर सीए ने एक-एक साल का प्रतिबंध लगाया था तो वहीं बैनक्रॉफ्ट पर नौ महीने का प्रतिबंध है. इसके बाद से इन खिलाड़ियों के बैन को हटाने के लिए कई कोशिशें भी हुई थीं, लेकिन इनकी वापसी नहीं हो पाई. अब सीए के अंतरिम चेयरमैन अर्ल एडिंग्स का कहना है कि प्रतिबंध कम किए जाने से प्रतिबंधित खिलाड़ियों और पूरी आस्ट्रेलियाईटीम पर दबाव बढ़ सकता है.

इस मामले की जांच के लिए गठित की गई स्वतंत्र समिति ने विवाद के लिए ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की हर हाल में जीत हासिल करने की संस्कृति को जिम्मेदारी ठहराया था. समिति की रिपोर्ट के बाद ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटर्स एसोसिएशन (एसीए) ने सीए से खिलाड़ियों पर से प्रतिबंध हटाने की मांग की थी. सीए ने इस पर विचार करने के लिए हामी भर दी थी, लेकिन फैसला इन खिलाड़ियों के पक्ष में नहीं हो पाया है.

सीए के अंतरिम समिति ने एक बयान में कहा, 'क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बोर्ड ने इस मुद्दे के सभी पहलुओं पर ध्यान से विचार किया है. सारे पहलुओं पर बात करने के बाद सीए ने यह फैसला लिया है कि तीनों खिलाड़ियों की सजा में कटौती कनरा सही नहीं है. इसलिए स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरुन बैनक्रॉफ्ट पर बैन बना रहेगा और उन्हें अपनी सजा पूरी करनी होगी.'







View image on Twitter







बता दें कि स्मिथ और वॉर्नर इस समय अपने प्रतिबंध के आठवें महीने में हैं और जबकि बैनक्रॉफ्ट का प्रतिबंध दिसंबर में समाप्त हो जाएगा. भारत और ऑस्ट्रेलिया की सीरीज 21 नवंबर से शुरू होगी, जिसमें तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय, चार टेस्ट और तीन वनडे इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे. यह दौरा 21 जनवरी को खत्म होगा. स्मिथ और वॉर्नर पर लगा प्रतिबंध अप्रैल 2019 तक प्रभावी रहेगा. स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर के टीम में ना होने की वजह से ऑस्ट्रेलियाई टीम को कमजोर बताया जा रहा है.



क्या था मामला
बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें बैनक्रॉफ्ट को गेंद पर सेंडपेपर रगड़ रहे हैं. बैनक्राफ्ट को गेंद को खराब करते पकड़ने के बाद कोच लैहमैन ने वॉकी-टॉकी पर हैंड्सकोंब को कुछ निर्देश दिए. इसके बाद हैंडस्कोंब को बैनक्राफ्ट से मैदान पर बातचीत करते दिखाया गया है. बैनक्राफ्ट सैंड पेपर को अपनी पेंट में छिपा रहे हैं. इस मामले के तूल पकड़ने के बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने इस मामले की पूरी जिम्मेदारी अपने ऊपर ले ली थी. वहीं, डेविड वॉर्नर का नाम मुख्य साजिशकर्ता के तौर पर सामने आया था.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...