Skip to main content

भगोड़ा माल्‍या भारत आने के लिए अचानक बेताब क्‍यों हो गया है? हकीकत जान हैरान रह जाएंगे आप

नई दिल्‍ली: दो साल तक भारत लौटने के मसले पर रहस्‍यमयी चुप्‍पी बनाए रखने के बाद अचानक शराब कारोबारी विजय माल्‍या ब्रिटेन से भारत लौटने के लिए बेचैन दिखने लगा है. स्‍वदेश वापसी के लिए भारतीय बैंकों का कर्ज चुकाने को भी तैयार दिख रहा है. इसलिए अचानक लंबे अरसे के बाद 26 जून से लगातार वह ट्विटर के जरिये दनादन अपने पक्ष में दलीलें रख रहा है. उसके इस अचानक 'हृदय परिवर्तन' से लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि भारतीय बैंकों से कर्ज लेकर उनको ठेंगा दिखाकर यहां से भागने वाला माल्‍या आखिर अब भारत आने का इच्‍छुक क्‍यों है? यह सवाल इसलिए भी बड़ा है क्‍योंकि ब्रिटेन के कानूनों की आड़ में अभी तक वह भारत नहीं लौटने के हरसंभव प्रयास करता रहा है. ऐसे में अब आखिर कौन सा दबाव उस पर आ गया है कि अचानक भारत लौटने की रट लगाने लगा है?

नए कानून की नकेल
दरअसल इसके पीछे भारत का एक नया कानून माना जा रहा है, जिसको बड़े बैंक ऋण डिफॉल्टरों पर नकेल कसने के लिए बनाया गया है. इसी कारण बीते 22 जून को भारत ने इस नये कानून के तहत बड़े बैंक ऋण डिफॉल्टरों पर नकेल कसने की दिशा में पहला कदम उठाया. इसी के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विजय माल्य को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित कराने तथा उसकी 12,500 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है.

भारत लौटना चाहता है विजय माल्या, बैंकों का कर्ज चुकाने को भी तैयार, ये है प्लान

भगोड़ा आर्थिक अपराधी अध्यादेश
अधिकारियों के मुताबिक ईडी ने हाल ही में अमल में आये भगोड़ा आर्थिक अपराधी अध्यादेश के तहत मुंबई की विशेष अदालत में आवेदन किया है. यह अध्यादेश कर्ज नहीं चुकाने वाले भगोड़ों की सभी संपत्ति जब्त करने का अधिकार देता है. आवेदन में ईडी ने विजय माल्या की संपत्तियां जब्त करने की मांग भी है. इनमें वे संपत्तियां भी शामिल हैं जिन पर माल्या का परोक्ष नियंत्रण है. आवेदन में कहा गया है कि इन संपत्तियों का अनुमानित मूल्य करीब 12,500 करोड़ रुपये है. इनमें अचल संपत्तियां तथा शेयरों जैसी चल संपत्तियां शामिल हैं.

यह कदम 9000 करोड़ रुपये से अधिक के दो बैंक ऋण की राशि का हेर-फेर करने के मामले में उठाया गया है. इन दो बैंक ऋण में आईडीबीआई बैंक और भारतीय स्टेट बैंक की अगुआई वाला बैंक समूह शामिल हैं. अध्यादेश पर अमल करने के लिए प्राधिकृत ईडी ने इसके तहत यह पहला मामला दायर किया है. एजेंसी जल्दी ही भगोड़े आभूषण कारोबारी नीरव मोदी , उसके चाचा मेहुल चोकसी समेत अन्य बड़े बैंक ऋण डिफॉल्टरों के खिलाफ भी इस तरह का कदम उठाने वाली है.

इसी कानून को अचानक विजय माल्‍या के हृदय परिवर्तन के अहम कारण के रूप में देखा जा रहा है. ऐसा इसलिए क्‍योंकि अदालत से मंजूरी मिलने के बाद विजय माल्‍या की सभी निजी संपत्तियों को भी जब्‍त कर लिया जाएगा. इसमें दिल्‍ली, बेंगलुरू, मुंबई की कई सौ करोड़ रुपये की प्रॉपर्टीज समेत कई निजी परिसंपत्तियां शामिल हैं. एजेंसियों के इस कदम से खौफजदा विजय माल्‍या ने इसलिए ही बिना देरी किए तत्‍काल भारत लौटकर सभी कर्ज वापस करने की बात कहनी शुरू कर दी है.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...