Skip to main content

भारतीय यूजर्स को Whatsapp का 'झटका', खत्म होगा ये फीचर, मैसेज की लिमिट भी तय

नई दिल्ली: फेक न्यूज पर लगाम लगाने की कड़ी में वॉट्सऐप ने भारतीय यूजर्स को तगड़ा झटका दिया है. वॉट्सऐप ने चैट की लिमिट तय कर दी है. साथ ही एक फीचर को भी हटा दिया है. वॉट्सऐप ने सिर्फ भारतीय यूजर्स के लिए मैसेज भेजने की लिमिट तय कर दी है. सरकार के नोटिस के बाद वॉट्सऐप यह कदम उठाया है. कंपनी के मुताबिक, अब भारतीय यूजर्स क्विक फॉरवर्ड बटन का भी इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. क्विक फॉरवर्ड बटन का ऑप्शन मीडिया मैसेज के बाद आता है. वॉट्सऐप ने इस फीचर में बदलाव सिर्फ भारतीय यूजर्स के लिए किया है.

ज्यादा फॉरवर्ड करते हैं भारतीय
वॉट्सऐप की नई गाइडलाइंस के मुताबिक, भारतीय यूजर्स दूसरे देशों की तुलना में ज्यादा मैसेज फॉरवर्ड करते हैं. इनमें वीडियो और फोटोज भी शामिल हैं. आपको बता दें, वॉट्सऐप के भारत में करीब 20 करोड़ यूजर्स हैं. पिछले दिनों वॉट्सऐप ने गाइडलाइंस जारी की थीं. लेकिन, फेक न्यूज पर रोक पर लगाम लगाने के लिए भारत सरकार ने एक और नोटिस जारी किया. बता दें, फेक न्यूज के वॉट्सऐप से फैलने के बाद देश में कई जगह मॉब लिंचिंग की खबरें सामने आई थीं.

सरकार के नोटिस के बाद वॉट्सऐप का एक्शन
शुक्रवार को जारी एक बयान में वॉट्सऐप ने कहा है कि वह फॉरवर्डिंग की लिमिट की टेस्टिंग कर रहे हैं. हम जल्द ही इसके लिए और कुछ करेंगे. फिलहाल 5 लोगों से ज्यादा मैसेज नहीं भेजने तक सीमित किया गया है. इसके लिए क्विक फॉरवर्ड बटन को हटाया गया है. आपको बता दें, वॉट्सऐप ने कुछ साल पहले ही मल्टीपल चैट्स के लिए यूजर्स के लिए यह फीचर दिया था.

सरकार ने भेजा दूसरा नोटिस
सरकार ने गुरूवार को वॉट्सऐप को एक और नोटिस भेजा है. नोटिस में सरकार ने चेतावनी दी है कि अफवाहों के प्रसार में माध्यम बनने वाले भी दोषी माने जाएंगे और उपाय न करने पर उन्हें भी कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा. सरकार ने देश में मॉब लिचिंग की घटनाओं के बाद यह नोटिस भेजा है. इससे पहले भी सरकार लगातार वॉट्सऐप और फेसबुक से फेक न्यूज रोकने के लिए कहती रही है.
वॉट्सऐप, WhatsApp, Whatsapp withdraw Feature, Whatsapp Msg limit, Quick Forward button, #AchcheDin, #NoConfidenceMotion
मैसेज के ऊपर ऐसे लिखा दिखेगा, पता चलेगा ये फॉरवर्डड मैसेज है या नहीं.

मैसेज फारवर्ड पर पहले तय की थी गाइडलाइंस
वॉट्सऐप ने कुछ दिन पहले ही ऐलान किया था कि वह एक नए फीचर को शुरू कर रहे हैं, जि‍सकी बदौलत आप ये जान सकते हैं कि कौन सा मैसेज फारवर्ड होकर आया है. अगर आप संदेश में कुछ ऐसा पढ़ते हैं, जि‍ससे आपको गुस्‍सा आता है या डर लगता है तो यह जानने की कोशि‍श करें कि क्‍या उस संदेश का मकसद ही आपमें ऐसी भावनाएं जगाना था या नहीं और अगर जवाब 'हां' हैं तो आप उसे अन्‍य लोगों को ना भेजें.

एडिट किया जाता है फोटो और वीडियो
वॉट्सऐप ने अपनी गाइडलाइन में फोटो और वीडि‍यो के एडिट होने की संभावना जाहिर की थी. वॉट्सऐप के मुताबिक, इन पर आसानी से यकीन कि‍या जाता है, लेकि‍न भ्रमि‍त करने के लि‍ए इन्हें एडि‍ट कि‍या जाता है. इसलि‍ए खुद से जांचने के बाद ही उसे आगे फॉरवर्ड करें.

Comments

Popular posts from this blog

भूषण स्टील के प्रोपराइटर को फिलहाल नहीं जाना होगा जेल, SC से अंतरिम जमानत बहाल

नई दिल्‍ली :  भूषण स्टील लिमिटेड के प्रमोटर और मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सिंघलको सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. सीजेआई दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में सिंघल को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत को बहाल रखा है. हालांकि हाईकोर्ट में मामले पर रोक लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले को अपने पास ट्रांसफर करने का भी आदेश दिया है. दरअसल, सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) और केंद्र सरकार ने याचिका दायर कर दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती थी जिसमें हाईकोर्ट ने सिंघल को जमानत दे दी थी. नीरज सिंघल पर आरोप है कि 80 अलग-अलग फर्मों का उपयोग करते हुए भूषण स्टील के बैंक ऋण से 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है. सिंघल को आठ अगस्त को कंपनी कानून के तहत केंद्र सरकार के मई 2016 के आदेश के तहत एसएफआईओ की भूषण स्टील लिमिटेड और भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड के कामकाज की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था. हाईकोर्ट ने सिंघल को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और दो-दो लाख रुपये के दो जमानती देने का आदेश देते हुए अंतरिम राहत दी थी. नीरज सिंघल ऐसे पहले व्यक्ति...

आत्मघाती होगा राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना : लालू प्रसाद यादव

पटना :  लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो और चारा घोटाला के विभिन्न मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने आत्मघाती करार दिया है. लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.'

पद्मश्री-अर्जुन अवॉर्ड से सम्‍मानित इस हॉकी खिलाड़ी का परिवार आज खाने को मोहताज, लौटाएगा सभी अवॉर्ड

वाराणसी:  भारतीय हॉकी टीम  को एक नए मुकाम पर पहुंचाने वाले पूर्व हॉकी कप्तान मोहम्मद शाहिद की पत्नी सरकारी मदद नहीं मिल पाने की वजह से पद्मश्री समेत तमाम अवॉर्डलौटाने की तैयारी कर रही हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी की वजह से वो सभी अवॉर्डवापस करने को मजबूर हो गई हैं. मोहम्मद शाहिद को पद्मश्री के अलावा बेहतरीन खिलाड़ी के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया था. 1980 में रूस में आयोजित हुए ओलंपिक खेल में भारत को हॉकी में गोल्ड मेडल मिला था. पूरे टूर्नामेंट में मोहम्मद शाहिद का बहुत बड़ा योगदान रहा था. ओलंपिक गोल्ड मेडल जीताने के बाद उन्हें अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. 6 साल बाद 1986 में उन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.   MediaCard--mediaForward customisable-border" dir="ltr" data-scribe="component:card"> ANI UP  ✔ @ANINewsUP Parvin Shahid, wife of deceased Indian hockey player Mohammed Shahid who was a member of the team that won gold medal at the 1980 Olympic Games, says she will go to Delhi on July 21 to return the aw...